सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी की शरारत का किस्सा सुनाती नजर आ रही है. महिला बताती है कि उसकी बेटी बचपन से मोआना की बड़ी फैन है. जैसे ही उसे पता चला कि मोआना की फिल्म रिलीज होने वाली है, उसने फैसला किया कि कि वह बिल्कुल मोआना जैसी बनकर फिल्म देखने जाएगी और इसके लिए उसने उसी की जैसी ड्रैस बनाने का फैसला किया.
शुरुआत में मां को बेटी की क्रिएटिविटी देखकर काफी खुशी हुई. लेकिन जब उन्होंने गौर से देखा कि ड्रेस किस कपड़े से बनाई गई है, तो उनके होश उड़ गए. बेटी ने अपनी मां की करीब 30 हजार रुपये की साड़ी काटकर उससे कॉस्ट्यूम तैयार कर लिया था.
Kalesh between mother and daughter over a 30000 saaree😭 pic.twitter.com/dtJrCKjQfH
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 9, 2026
महिला बताती है कि यही साड़ी उन्हें अगले हफ्ते एक शादी में पहननी थी. मां-बेटी की यह नोकझोंक लोगों को खूब पसंद आ रही है और वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.