नई दिल्ली: गुरुवार शाम तिब्बत में भूकंप आने के बाद शुक्रवार सुबह चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इन तीनों देशों में 4.1 से 4.9 के बीच तीव्रता के साथ भूकंप आया. चीन में सुबह 6:05 बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में था.
वहीं, पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए. यहां भूकंप का केंद्र भी 15 किलोमीटर की गहराई में था. तीनों देशों में सबसे तेज भूकंप पाकिस्तान में दर्ज किया गया. अफगानिस्तान की बात करें तो यहां सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र जमीन से 25 किलोमीटर नीचे था. फिलहाल, किसी के हताहत की खबर नहीं है.
EQ of M: 4.1, On: 23/10/2026 05:54:48 IST, Lat: 35.138 N, Long: 69.442 E, Depth: 25 Km, Location: Afghanistan. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/C4l8rRbJgJ
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 23, 2026Also Read
चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार शाम 7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे भारी तबाही मच गई. इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 54 लोग घायल हुए हैं. उत्तरी क्षेत्र के नागकू शहर में सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, करीब 339 घर और 20 पशु शेड ढह गए हैं. जहां-जहां तबाही का प्रभाव है, वहां राहत-बचाव कार्य जारी है.
EQ of M: 4.9, On: 23/10/2026 04:56:49 IST, Lat: 28.919 N, Long: 64.678 E, Depth: 15 Km, Location: Pakistan. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/8BvNcXdcKN
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 22, 2026
नागकू मीडिया कार्यालय के अनुसार, 1,600 से अधिक लोगों को बचाव अभियान में लगाया गया है. प्रभावित लोगों की मदद के लिए 1,000 प्रीफैब्रिकेटेड घर, करीब 3,000 टेंट, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दियों के कपड़े भेजे गए हैं.