Viral News: जापान के एक ज़ू में रह रहा एक छोटा बंदर आज सबकी आँखों का तारा बन गया है. इस छोटे बंदर का नाम पंच है. पंच का जन्म 26 जुलाई, 2025 को हुआ था. जन्म के समय उसका वजन सिर्फ 500 ग्राम था. पंच की जिंदगी आसान नहीं रही. जन्म के बाद ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया. पंच ने एक बेजान स्टफ्ड ऑरंगुटान टेडी को ही अपनी दुनिया और अपनी मां मान लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया.
पहली बार मां बनी उसकी सगी मां ने अनुभव की कमी और गर्मी की थकान के कारण उसे अपनाने से इनकार कर दिया. मां के प्यार के बिना पंच की जिंदगी इतनी तन्हा हो गई कि ऑनलाइन दुनिया में #HangInTherePunch (हिम्मत मत हारना पंच) हैशटैग के साथ उसके लिए हमदर्दी का सैलाब उमड़ पड़ा.
पंच जिसे उसकी माँ ने बेरहमी से ठुकरा दिया था और झुंड ने भी उससे किनारा कर लिया था, एक दयालु केयरटेकर की दी हुई एक आलीशान गुड़िया से बुरी तरह चिपका हुआ था. अकेलेपन की दुनिया में उसके आराम का यही एकमात्र जरिया था.
A baby monkey named Punch, heartlessly rejected by his mother and shunned by the troop, clung desperately to a plush doll given by a compassionate caretaker - his only source of comfort in a world of loneliness.
Stay strong, Punch!pic.twitter.com/EYArMbY6PV— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) February 18, 2026Also Read
जूकीपर्स ने हाल ही में पंच को बंदरों के एक बड़े झुंड में शामिल करने की कोशिश की, ताकि वह समाज में घुल-मिल सके. शुरुआत में लगा कि शायद अब उसे अपना परिवार मिल जाएगा, लेकिन जानवरों के समाज की असलियत बेहद क्रूर निकली.
WATCH - Heart wrenching scene: Little Punch was bullied again by a bigger monkey, who dragged her harshly across the ground. She cried and ran back to clutch her adoptive mother doll for comfort pic.twitter.com/ZWI56eCgnk
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) February 19, 2026
वायरल हो रहे दर्दनाक क्लिप्स में देखा जा सकता है कि कैसे बड़े बंदर मासूम पंच को बुली कर रहे हैं और उसे बेदर्दी से जमीन पर घसीट रहे हैं. दर्द और डर से कांपता हुआ पंच रोता है. सुकून पाने के लिए वापस भागकर अपनी उसी खिलौने वाली गोद ली हुई मां को कसकर गले लगा लेता है. यह मंजर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के आँसू निकल आए. कई लोग पंच को बचाने की रोज प्रार्थना कर रहे हैं.
Baby macaque Punch was suddenly attacked and ran to his plush for comfort, holding it tight and trembling for what felt like forever 😢pic.twitter.com/cOOO9v99PT
— Trend_X_Now (@TrendxNow) February 19, 2026
पंच का यह संघर्ष देखकर लोग खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. आज सुबह ज़ू के बाड़े के बाहर 100 से ज्यादा विजिटर्स सिर्फ इस छोटे से फाइटर की एक झलक पाने के लिए जमा हो गए. 32 साल की सयाका ताकीमोतो अपने पति के साथ दो घंटे गाड़ी चलाकर सिर्फ उसे देखने आईं. बाड़े के पास खड़ी भीड़ उसे देखकर "रुको!" चिल्ला रही थी, मानो उसे और तकलीफ से बचाना चाहती हो.
Lord please take away all of Punch pain away and give it to Diddy instead pic.twitter.com/Vn3tf0I0RB
— kira 👾 (@kirawontmiss) February 19, 2026
पंच की कहानी इसलिए खास है क्योंकि इसमें मासूमियत, कमजोरी दिखाती है. यह साफ कर देती है कि कैसे इंसानों और जानवारों में अब कुछ भी अलग नहीं है. विश्व में बच्चों पर हो रही क्रुरता पंच पर हो रही क्रुरता से बढ़कर है. हालाँकि ज़ू अक्सर कुदरती माहौल को फिर से बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पंच जैसे मामले दिखाते हैं कि कुछ जानवरों के लिए समाज में घुलना-मिलना कितना मुश्किल हो सकता है.
Meet Punch — a macaque from a Japanese zoo with a difficult story
— NEXTA (@nexta_tv) February 15, 2026
His mother abandoned him, and the caretakers raised him by hand. Later, he was moved into an enclosure with other monkeys, but he struggled to integrate into the group.
To give him some comfort, staff gave Punch… pic.twitter.com/Vh0L1VM58A