मुंबई: रियलिटी टीवी की दुनिया में एक बार फिर धमाल मचा हुआ है. कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला बड़ा रियलिटी शो 'द 50' अब अपने क्लाइमैक्स पर पहुंच चुका है. इस शो में 50 दिग्गज कंटेस्टेंट्स ने ₹50 लाख के इनाम के लिए जमकर मुकाबला किया. शो में टीवी, फिटनेस, डिजिटल और सोशल मीडिया के बड़े नाम शामिल थे, जैसे प्रिंस नरूला, मिस्टर फैजू, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ, इमॉर्टल काका और शिव ठाकरे.
ग्रैंड फिनाले से पहले ही सूत्रों से खबर लीक हो गई है कि शो का विनर कोई और नहीं बल्कि 'बिग बॉस मराठी 2' के विनर और 'बिग बॉस 16' के फर्स्ट रनर-अप रहे शिव ठाकरे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिनाले टास्क में शिव ने सबसे तेज समय में पजल कंप्लीट किया. टॉप-4 फाइनलिस्ट - शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू (फैसल शेख), कृष्णा श्रॉफ और इमॉर्टल काका - ने इस चुनौती में हिस्सा लिया.
#ShivThakare is the winner of #The50
— The Khabri (@TheKhabriTweets) February 19, 2026
He defeated #MrFaisu
शिव ने सिर्फ 10 मिनट में टास्क पूरा किया, जबकि फैजू को 14 मिनट लगे. कृष्णा श्रॉफ ने 25 मिनट लिए और काका टास्क पूरा नहीं कर पाए. टाइमिंग के आधार पर शिव को विजेता घोषित किया गया. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पहले रनर-अप मिस्टर फैजू बने, जबकि दूसरा रनर-अप कृष्णा श्रॉफ रही. टॉप-5 में रजत दलाल पांचवें स्थान पर बाहर हुए. एक बड़ा ट्विस्ट यह रहा कि प्रिंस नरूला, जो कभी हार नहीं मानते और रियलिटी शो के किंग कहलाते हैं, ने फिनाले टिकट जीता लेकिन दोस्त शिव ठाकरे के लिए अपनी जगह कुर्बान कर दी.
Chemistry strong ho sakti hai… par trust stronger hona chahiye. ❤️🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) February 20, 2026
Dekhiye #The50 ka naya episode, har roz raat 9 baje @JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTv par pic.twitter.com/OMhlboZDvK
प्रिंस ने कहा, "वो मेरा भाई है, मैं चाहता हूं वो फिनाले में जाए." इस वजह से प्रिंस टॉप-5 से बाहर हो गए, लेकिन उनका यह जेस्चर फैंस को बहुत पसंद आया. शिव ठाकरे का सफर शानदार रहा। उन्होंने पूरे सीजन में स्मार्ट गेम खेला, मजबूत परफॉर्मेंस दी और फाइनल में भी सबको इंप्रेस किया. यह उनकी करियर की एक और बड़ी जीत है. हालांकि मेकर्स ने स्पॉइलर रोकने के लिए फिनाले का विनिंग मोमेंट सभी टॉप-4 के साथ शूट किया है, ताकि असली रिजल्ट ग्रैंड फिनाले एपिसोड (22 मार्च को) में ही पता चले.
फैंस सोशल मीडिया पर खुशी मना रहे हैं. कई कह रहे हैं कि शिव डिजर्व्ड विनर हैं, जबकि कुछ फैजू के सपोर्ट में हैं. 'द 50' ने टास्क, ड्रामा, दोस्ती और बेवफाई से भरपूर मनोरंजन दिया. अब बस इंतजार है ऑफिशियल घोषणा का. क्या शिव ठाकरे सच में ट्रॉफी उठाएंगे? 22 मार्च को पता चलेगा.