मुंबई: कभी कभी जिंदगी में कुछ पल इतने सादे होते हैं, लेकिन उनका असर बहुत गहरा होता है. एक छोटा सा इशारा भी दिल में बड़ी जगह बना लेता है. ऐसा ही एक खूबसूरत पल तब सामने आया जब एयरपोर्ट पर एक नन्हीं बच्ची ने CISF के एक जवान को सैल्यूट किया. यह सिर्फ एक सलामी नहीं थी, बल्कि उस सम्मान की झलक थी जो देश के सबसे छोटे नागरिक भी अपने रक्षकों के लिए महसूस करते हैं.
सोशल मीडिया पर एक यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची पूरे आत्मविश्वास और सम्मान के साथ CISF जवान के सामने सैल्यूट करती है. जवान भी इस पल को मुस्कुराकर स्वीकार करता है.
इस वीडियो को CISF ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्ट में लिखा गया कि यह सिर्फ एक सैल्यूट नहीं बल्कि गर्व और सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने इस पल को बेहद खास और भावुक बताया. CISF के अनुसार यह वीडियो दिखाता है कि किस तरह मासूमियत और कर्तव्य एक साथ नजर आते हैं. एक तरफ एक बच्ची का निष्कपट सम्मान और दूसरी तरफ एक जवान की जिम्मेदारी, यह दृश्य हर किसी के दिल को छू गया.
A Salute to the Inspiration, Pride of The Nation
Watch as a little girl offers a heartfelt salute to our personnel at the airport. It’s not just a gesture; it’s a reflection of the deep respect and pride that even our youngest citizens carry for the uniform.
When innocence… pic.twitter.com/OVIgyeFQxv— CISF (@CISFHQrs) April 24, 2026Also Read
- 'मैं साल 2118 देख चुका हूं...', बुजुर्ग समय यात्री के दावे ने दुनिया को चौंका; प्रूफ के तौर पर दिखाई फोटो
- खाने में आइसक्रीम, हवा के लिए जंबो कूलर और स्प्रिंकलर, नाहरगढ़ उद्यान में भीषण गर्मी में जानवरों की हो रही अनोखी देखभाल
- दुनिया के सबसे पुराने लव लेटर का AI ने खोला राज, 540 साल पहले लिखी प्रेमिका की एक लाइन ने सबको रुला दिया
यह घटना सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच गहरे संबंध को भी दर्शाती है. यह दिखाता है कि लोग अपने सुरक्षाकर्मियों को कितना सम्मान देते हैं और उनके काम को कितना महत्व देते हैं.
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी तेजी से सामने आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि सबसे ताकतवर सैल्यूट वही होता है जो दिल से किया जाए. दूसरे यूजर ने कहा कि हमारी सुरक्षा बलों की वजह से ही हम सुरक्षित महसूस करते हैं. आज के समय में जहां सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरें आती हैं, वहां इस तरह का पॉजिटिव वीडियो लोगों को राहत देता है. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि सम्मान और कृतज्ञता जैसी भावनाएं आज भी समाज में जिंदा हैं.