menu-icon
India Daily

RR vs SRH: आज सवाई मानसिंह में RR vs SRH के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन, वेदर और पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से होगा. इस मैच में दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ  की ओर और कदम बढ़ाना चाहेंगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
RR vs SRH: आज सवाई मानसिंह में RR vs SRH के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन, वेदर  और पिच रिपोर्ट
Courtesy: ANI

जयपुर: आज आईपीएल का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से होगा. इस मैच में दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ  की ओर और कदम बढ़ाना चाहेंगी. राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपने पिछले दो मैच हारने के बाद लखनऊ में खेले गए कम स्कोर वाले मैच में शानदार वापसी की. 

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने लगातार तीन मैच जीतकर तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है. टीम अब अपनी उसी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, ताकि टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच सके. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है लेकिन उससे पहले जानते हैं कि जयपुर की पिच मैच में किसका साथ देगी.    

RR vs SRH हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात की जाए तो अब दोनों टीमों के बीच कुल 22 मैच में भिड़ंत हुई है. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी दिख रहा है. एसआरएच ने 22 में से 13 मुकाबले में जीत दर्ज की है जबकि RR महज 9 मैच में ही जीत हांसिल कर पाया है.  ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मार करती है. 

जानिए जयपुर की पिच किसका देगी साथ

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन का यह पहला मैच है, इससे पहले आरआर ने अपने तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में खेले थे. 2025 में खेले गए सात मैचों में से चार में 200 से ज्यादा का स्कोर बना था. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां कि पिच बल्लेबाजों की मददगार है. लेकिन यहां पर गेंदबाजों को भी बराबर ही मदद मिलती है. 

हालांकि यहां पर चेज करने वाली टीम को हमेशा ही फायदा मिलता है ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं. 

आज जयपुर में ऐसा होगा मौसम का मिजाज 

AccuWeather के अनुसार, जयपुर में मैच के दौरान मौसम गर्म और हल्का उमस रहने की संभावना है. शाम के समय तापमान 30°C से 33.5°C के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

RR vs SRH संभावित प्लेइंग 11

RR संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई.

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

SRH संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

इम्पैक्ट प्लेयर: दिलशान मदुशंका