New Delhi News: राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण दो छात्रों की मौत हो गई है.वहीं कई छात्र लापता हैं.बचाव दल ने एक और लड़की का शव बरामद किया है. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शाम करीब सात बजे पुराने राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर से जलभराव की सूचना मिली थी.
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक,शाम करीब सात बजे पुराने राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर से जलभराव की सूचना मिली थी. अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा बचाव अभियान के दौरान एक छात्रा का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है. हालांकि दो छात्र अभी भी लापता हैं.
#UPDATE | Delhi: The death toll in the Old Rajender Nagar incident rises to two after the rescue teams recovered body of another girl: Delhi Fire Department https://t.co/FdPBn7zGlt
— ANI (@ANI) July 27, 2024
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है. आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं घटना की हर मिनट अपडेट ले रही हूं. मजिस्ट्रेट को जांच के आदेश दिए गए हैं कि यह घटना कैसे हुई. जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
AAP MP Swati Maliwal tweets, "A UPSC student died by drowning in Rajendra Nagar area due to water filling in the basement. This incident is very unfortunate and sad. Can't even imagine what this child's family must be going through. Just a few days ago, a student died due to an… pic.twitter.com/yGUSGHTQdK
— ANI (@ANI) July 27, 2024
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को भारी बारिश और बाढ़ के कारण एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में छात्रों के फंसने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
Old Rajender Nagar incident | Delhi Minister Atishi directs the Chief Secretary to initiate a magisterial inquiry and provide a report within 24 hours on the incident where students were trapped in the basement of a coaching institute due to heavy rain and flooding pic.twitter.com/3mgXnB3eW2
— ANI (@ANI) July 27, 2024
ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि ये बच्चे अपना भविष्य बनाने के लिए यहां आए थे लेकिन सीएम अरविंद केजरीवाल और विधायक दुर्गेश पाठक की सरकार ने स्थानीय लोगों की एक भी गुहार नहीं सुनी. लोग पिछले एक हफ्ते से दुर्गेश पाठक से नालियों की सफाई करवाने की मांग कर रहे थे. सड़क पर अभी भी 2.5 फीट पानी भरा हुआ है. अरविंद केजरीवाल और दुर्गेश पाठक मौतों के लिए जिम्मेदार हैं.
#WATCH | Delhi: On the Old Rajender Nagar incident, BJP MP Bansuri Swaraj says, "These children came here to create their future. But the government of CM Arvind Kejriwal and MLA Durgesh Pathak did not listen to any requests of the local people. People had been asking Durgesh… pic.twitter.com/5JgVzLkU05
— ANI (@ANI) July 27, 2024