menu-icon
India Daily

'आशा करते हैं आप सकुशल होंगे... निवेदन है कि बारिश करने की कृपा करें', इंद्रदेव को लिखी चिट्ठी वायरल

Letter To Indradev: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप और गर्म हवा से इंसान से लेकर जानवर तक परेशान हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने इंद्रदेव को चिट्ठी लिखकर बारिश कराने की अपील की है. शख्स ने मांग की है कि इंद्रदेव, पवनदेव को आदेश दें, ताकि बारिश के बाद ठंडी हवा भी चल सके.

India Daily Live
'आशा करते हैं आप सकुशल होंगे... निवेदन है कि बारिश करने की कृपा करें', इंद्रदेव को लिखी चिट्ठी वायरल
Courtesy: Social Media

Letter To Indradev: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान 45 डिग्री से ऊपर है. ऐसे में इंसान से लेकर बेजुबान जानवर और पशु-पक्षी भी परेशान हैं. गर्मी से परेशान एक शख्स ने बारिश के लिए भगवान इंद्र को चिट्ठी लिखी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. इंद्रदेव को लिखी चिट्ठी में शख्स ने इंद्रदेव से पवनदेव को आदेश देने की भी बात कही है. इंद्रदेव को चिट्ठी लिखने वाले शख्स की पहचान बिल्हौर के रहने वाले अतुल सांवरे के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील हैं.

इंद्रदेव को लिखी चिट्ठी में अतुल ने लिखा है कि भगवान इंद्र जल्द से जल्द बारिश करें, ताकि धरती पर रहने वाले लोगों को भयंकर गर्मी से निजात मिल सके. उन्होंने लिखा है कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद से धरती पर लोग सकुकशल हैं, लेकिन इन दिनों भयानक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बेजुबान जानवर औऱ पशु-पक्षी भी गर्मी के शिकार हो रहे हैं. चिट्ठी में अतुल ने निवेदन करते हुए बारिश और पवनदेव को आदेश देकर हवा चलवाने की बात लिखी है.

इंद्रदेव को चिट्ठी लिखने वाले अतुल का कहना है कि उन्हें भरोसा है कि उनकी बात इंद्रदेव तक जरूर पहुंचेगी और उनकी कृपा से जल्द ही बारिश होगी और मनुष्य जाति का कल्याण होगा. आइए, जानते हैं कि अतुल ने इंद्रदेव को लिखी चिट्ठी में क्या-क्या कहा है?

सेवा में
श्रीमान प्रभु इंद्रदेव जी महाराज
स्वर्ग लोक इंद्रासन इंद्रलोक

आशा है आप सकुशल होंगे. आपके आशीर्वाद से मैं भी धरती पर सकुशल हूं. आपका आशीर्वाद धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों पर बना हुआ है. लेकिन मई-जून में पड़ रही गर्मी ने धरती पर रहने वाले लोगों को परेशानी में डाल दिया है. भीषण गर्मी से धरती पर रहने वाले प्राणी संकट में दिख रहे हैं. कई लोगों की मौत भी हो रही है. 

मृत्यु लोक यानी धरती पर रहने वाले लोगों, बेजुबान जानवरों और पशु पक्षियों के लिए अब बारिश का होना बेहद जरूरी है. विनम्र निवेदन है कि पवनदेव को आप आदेश दें और उनसे हवा प्रसारित करवाने की कृपा करें. साथ ही भारी बारिश भी करने की कृपा करें, जिससे भयंकर गर्मी से छुटकारा मिल सके और प्राणियों का ल्याण हो सके. आग्रह है कि केवर बारिश हो, ओले न गिरें.

आपका सेवक
तुल सांवरे एवं मृत्यु लोक के समस्त प्राणी