Viral News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाला ड्रामा हुआ. यहां के हाईटेंशन तारों के ऊपर एक 15 साल की लड़की फुट ओवरब्रिज से लटक गई. यह देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए. वहां मौजूद लोगों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन लड़की कभी एक छोर तो कभी दूसरे छोर पर जाकर लटकती रही. इस दौरान गलीमत रही कि फुट ओवरब्रिज और हाईटेंशन तारों के बीच फासला होने के कारण वह हाईटेंशन तारों के संपर्क में नहीं आई.
रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद रेलवे के अधिकारियों ने पावर सप्लाई रोक दी. इस दौरान जैसे-तैसे लड़की को नीचे उतारा गया और सिविल अस्पताल लेकर जाया गया. कहा जा रहा है कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. ये तो ईश्वर का शुक्र रहा कि प्लेटफॉर्म पर उस समय कोई ट्रेन नहीं आई नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता.
Three Ticket checking staff of Ludhiana headquarter helped to save a girl's Life else any incident could be happen..
— IRTCSO (@irtcso) June 20, 2024
1. Sh. Ranveer singh
2. ” Lakhbir singh
3. ” Dilraj singh@srdcmfzr @drm_fzr @RailwayNorthern @GM_NRly pic.twitter.com/6frzSneGW3
रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल की लड़की गांव सुनेत की रहने वाली है. लड़की गुरु नानक स्टेडियम की ओर से आकर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर पहुंची. इसके बाद वह हाईटेंशन तारों पर लटक गई. लड़की को इस स्थिति में देखकर वहां मौजूद सभी यात्री चिल्लाने लगे.इसी दौरान जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी वहां पहुंच गए. उन्होंने लड़की को उतारने का प्रयास किया.
डॉक्टर के मुताबिक, लड़की मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी. एंबुलेंस के जरिए लड़की को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया. लड़की और उसकी मां लोगों के घरों में कानम करती हैं. मां जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपनी बेटी को हाईटेंशन तारों के ऊपर लटका हुआ पाया तो यह देखकर मां का कलेजा बाहर निकल आया. वह जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगी. मां का कहना है कि उनकी बेटी ने उन्हें कभी नहीं बताया कि वह किसी बात से परेशान है.