menu-icon
India Daily

रील बनानी है या यमराज से मिलना है? लड़की के स्टंट पर लोगों ने फटकारा, लाइक के लिए जोखिम में डाल दी जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपके पैरों तले जमींन खिसक जाएगी. रील बनाने के चक्कर में एक लड़का एक लड़की को बेहद ऊंची बिल्डिंग की छत से लटका देता है. उसके बाद उसके दोनों साथी इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगते हैं. खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

India Daily Live
रील बनानी है या यमराज से मिलना है? लड़की के स्टंट पर लोगों ने फटकारा, लाइक के लिए जोखिम में डाल दी जान
Courtesy: social media

रील बनाने का भूत लोगों के सिर पर इस हद तक सवार है कि वह इसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहे हैं. इस पागलपन में कई बार लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं और लोग इन दोनों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

रील बनाने के चक्कर में छत से लटका दी लड़की

वीडियो में आप देखेंगे कि रील बनाने के चक्कर में एक लड़का सड़क के किनारे बनी एक ऊंची इमारत से एक लड़की को नीचे लटका देता है. इस दौरान वह लड़की की बांह पकड़े रहता है और उसके दो साथी अपने फोन से उनकी वीडियो बना रहे होते हैं. बिल्डिंग की छत से जमीन की गहराई इतनी ज्यादा है कि अगर लड़की का हाथ छूट जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी लेकिन सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए वे इस खतरे को उठा लेते हैं. फेमस होने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसके बाद पुलिस ने कई मामलों ने कार्रवाई भी की है.

वायरल वीडियो पर जमकर आ रहे कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

मोगेंबो नाम के एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- इन दोनों को 24 घंटे के लिए उल्टा लटका देना चाहिए, तब अक्ल आएगी.

एक अन्य शख्स ने लिखा- साफ तौर पर मोदी सरकार की विफलता.

सतीस मिश्रा नाम के शख्स ने लिखा कि खतरा मोल लेकर इस तरह की रील्स बनाने वाले लोगों के खिलाफ सरकार को कानून बनाना चाहिए.

कृति नाम की एक यूजर ने लिखा- ये निब्बी बच गई या ऊपर चली गई.