साली के साथ जबरन सेक्स करता था जीजा, शादी के बाद पति को आया गुस्सा, 12 साल बाद मार डाला!
कुछ लोग रिश्तों को लेकर इतने सनकी हो जाते हैं कि वे हत्या तक कर गुजरते हैं. झारखंड में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को इसी वजह से मार डाला है. उसका कहना है कि पत्नी का जीजा उसके साथ जबरन सेक्स करता था, यह बात पति को नागवार गुजरी और 12 साल बाद बदला लिया.
झारखंड में एक शख्स ने 12 साल पहले एक कसम ली थी कि वह अपने रिश्तेदार को मार डालेगा, 12 साल बाद उसने अपनी कसम पूरी कर ली. अवैध संबंध, जबरन सेक्स और हत्या की इस कहानी में 12 साल पुरानी एक वजह जिम्मेदार है. आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी का जीजा उसके साथ 12 साल से अवैध संबंध बना रहा है. शादी से पहले ही कलंकी जीजा अपनी साली के साथ जबरन सेक्स करता था, जिसकी खबर जब पति को लगी तो उसने, अपने साढ़ू (पत्नी का जीजा) को मारने की कसम खा ली.
आरोपी, साढ़ू को मारने की बार-बार कोशिश करता रहा. उसे ये बात खटकती रही कि वह उसकी पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाता है. झारखंड के दुलमी गांव में रहने वाले इस आरोपी ने ठान लिया कि इस बार चूकना नहीं है. हर हाल में पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले शख्स को मार डालना है. मारे गए शख्सक का नाम अर्जुन महतो है. वहीं हत्यारे साढ़ू का नाम समीर कोइरी है.
12 साल से करना चाहता था कत्ल
समीर ने पुलिस से कहा है कि वह अर्जुन महतो को 12 साल पहले ही मार डालना चाहता है. वह दो बार हत्या करने में फेल हुआ लेकिन इस बार वह सफल हो गया. तीसरी बार उसने देसी कट्टे से अपने साढ़ू की जान ले ली.
Also Read
2012 में पता लगी अवैध संबंध की बात
आरोपी के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, गोली और चाकू बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक समीर कोइरी बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है. उसकी शादी साल 2012 में हुई थी. शादी के बाद उसे पता चला कि अर्जुन, उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाता है.
जबरन सेक्स करता था साढ़ू
जब समीर ने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि अर्जुन जब भी ससुराल आता, वह उसके साथ जबरन सेक्स करता. वह विरोध करती तो भी उसके साथ वह गंदी हरकते करता. पत्नी अपनी बहन की वजह से उसके खिलाफ एक्शन नहीं ले पाती. समीर ने अपने ससुराल में ये बात कही तो भी उन लोगों ने टाल दिया. अब उसका गुस्सा फूट पड़ा.
कनपटी में मारी गोली
11 मई को दुलमी में समीर और अर्जुन मिले. वहां एक पारटी थी. समीर को बुलाया नहीं गया था लेकिन वह वहां पहुंच गया. वह चुपके से वहां पहुंचा जहां समीर सोया हुआ था. वह अंदर घुसा और सिर पर कट्टा सटाकर गोली मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.