U19 एशिया कप का चैंपियन बना भारत, पाकिस्तान को चटाई धूल; मोहिल उल्वा के बल्ले ने काटा गदर

U19 एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. मैच में रोमांच आखिरी गेंद तक बरकार रहा.

@BCCI
Sagar Bhardwaj

अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए U19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. मैच में आखिरी गेंद तक रोमांच बरकरार रहा और आखिरकार भारत को जीत नसीब हुई. भारतीय टीम के गेंदबाज मोहित उल्वा इस मैच के हीरो रहे. मोहित उल्वा का बल्ला ना चलता तो इस मैच की तस्वीर कुछ और होती.  मोहित ने 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेली.

इस मुकाबले में पाकिसान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का लक्ष्य रखा था. उस्मान खान के 107 रन, अब्दुल कादिर ने 80 रन और फरहान यूसुफ के 63 रनों की बदौलत पाकिस्तान भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही. लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच पहले विकेट के लिए 106 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई. आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए जबकि रायचंदानी ने 80 रनों की शानदारी पारी खेलकर भारत को मजबूत शुरुआत दी. आर्यवीर के आउट होने के बाद लक्ष्य और वीके विनीत के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई.