इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जहां भारत की एक इन्फ्लुएंसर जसप्रीत कौर दियोरा को चीन में यात्रा के दौरान अपने अपमानजनक व्यवहार के लिए ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा. दरअसल जसप्रीत कौर चीन की सड़को पर घूमते हुए वहां के लोगों का हिंदी में मजाक उड़ाते दिख रही हैं. इस दौरान वह सड़कों पर मौजूद स्थानीय चीनी नागरिकों का काफी असभ्य तरीके से मजाक उड़ाते दिख रही हैं. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जसप्रीत कौर अपने हाथों में कुछ समान लिए घूम-घूम कर लोगों से पूछ रही हैं कि 'जैसा कि दुनिया आपके दिए कोरोना से पीड़ित है, वैसे मैं भी आपको आघात दे सकती हूं'.
वहीं वीडियो के आगे जसप्रीत पूछती हैं कि वे किस प्रकार के जानवरों को मारते हैं. वहीं वे दोबारा से पूछती है कि ये जो ब्रिज बना है उसकी गुणवत्ता कैसी है. आगे फिर से वहां के लोगों से कहती हैं कि क्या वे नकली ब्रांड के कपड़े पहने हुए हैं, वह उनसे पूछती है कि क्या वे सरोजिनी नगर से हैं क्योंकि उन्हें गुच्ची कॉपी पहना था.
अब इस वीडियो को लेकर लोगों ने जमकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जिसमें नेटिज़न्स ने उनके व्यवहार को "आक्रामक" और "नस्लवादी" बताया है. कई लोगों ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि मजाकिया होने और अपमानजनक होने के बीच एक पतली रेखा होती जिसे जसप्रीत ने खराब करने की कोशिश की. वहीं एक यूजर ने कौर पर भारत को अपमान करने का आरोप लगाया है.
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा ये शब्द और व्यवहार वहां के लोगों के लिए उत्पीड़न है और यह एक आपराधिक अपराध है. एक ने कहा, 'यह ठीक नहीं है अगर यूरोप का कोई व्यक्ति भारत में आकर यहां के लोगों का मजाक उड़ाए तो कैसा लगेगा'?.