menu-icon
India Daily

जमशेदपुर: अजगर से मजाक में गई जान, सांप ने जकड़ लिया गला, तड़प-तड़पकर मौत

जमशेदपुर में एक अजगर सांप ने युवक की जान ले ली. वह गले में उसे लेपटकर लोगों से पैसे मांग रहा था. उसी समय अजगर ने गला जकड़ दिया जिससे तड़प-तड़पकर मौत हो गई. जब वह मर गया तब अजगर ने उसे छोड़ा. गले से अजगर के छुटने के बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

India Daily Live
जमशेदपुर: अजगर से मजाक में गई जान, सांप ने जकड़ लिया गला, तड़प-तड़पकर मौत
Courtesy: Social Medai

झारखंड के जमशेदरपुर में एक शख्स गले में अजरग सांप लपेटकर लोगों से पैसा मांग रहा था. पटमदा के रपचा गांव का रहने वाला हेमंत डिमना रोड़ में हीरा होटल के पास गले में अजरग लपेटे भगवान के नाम पर पैसा मांग रहा था, इस दौरान अजगर ने उसकी जान ले ली. सांप ने उनका गला घोट दिया, जिससे उसकी जान चली गई. 

जानकारी के मुताबिक जब वो अजगर को लपेटे लोगों से पैसे मांग रहा था, उसी समय अजगर ने गला जकड़ दिया जिससे तड़प-तड़पकर मौत हो गई. जब वह मर गया तब अजगर ने उसे छोड़ा. गले से अजगर के छुटने के बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

गांव से सांप पकड़कर शहर लाता था शख्स

बताया जाता है कि हेमंत सिंह हमेशा गांव से सांप पकड़कर शहर लाता था और लोगों से पैसे मांगता था. गुरुवार की सुबह भी वह एक अजगर लेकर डिमना रोड पहुंचा. सांप को गले में लपेटे हुए था और लोगों को जाकर दिखा रहा था. कुछ देर बाद अजगर ने उसके गले को कस दिया और वह तड़पकर मर गया. 

सड़क पर हेमंत का शव गिरने के बाद वहां मौजूद किसी की हिम्मत उसके पास जान की नहीं हुई. जब अजगर उसके गले से निकलकर इधर-उधर भागने लगा तो इलाके में खौफ फैल गया. वह सुरक्षित स्थान की तलाश में था. स्थानीय लोगों ने सपेरे को बुलाकर अजगर को पकड़वाया. अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया है.