मेरठ में दिनदहाड़े बेटी के सामने मां को Kiss कर भाग गया बाइक सवार; CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत
Meerut Viral Kiss Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुर्का पहनी महिला के साथ सरेआम सड़क पर चलती बाइक सवार युवक ने जबरन KISS कर अश्लील हरकत की और मौके से फरार हो गया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
Meerut Viral Kiss Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक बुर्का पहनी महिला के साथ खुलेआम सड़क पर छेड़खानी की गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना मेरठ के किस इलाके की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बुर्का पहने महिला एक छोटे बच्चे के साथ सड़क पर पैदल चल रही थी. तभी एक बाइक सवार युवक सामने से आया और महिला के पास से गुजरते हुए उसे जबरन KISS कर फरार हो गया. महिला ने विरोध भी जताया, लेकिन मनचला तेजी से अपनी बाइक लेकर भाग निकला.
सोशल मीडिया पर गुस्से का विस्फोट
घटना के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है. लोग इस वीडियो को शेयर कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश में अब महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित नहीं मान सकतीं.' वहीं, दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, 'योगी सरकार को अब ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए.'
Also Read
- Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद में बदमाशों का तांडव, हिस्ट्रीशीटर को बचाने के लिए सिपाही की गोली मारकर हत्या
- इतना पसंद आया भारत का दूध कि अमेरिका छोड़ दिल्ली में बस गई महिला, वीडियो शेयर कर बताया दोनों देशों के दूध में अंतर
- 'वो मैं नहीं हूं', महिला के वायरल लिंक्डइन पोस्ट पर DBS बैंक के पूर्व सीईओ पियूष गुप्ता का आया रिएक्शन, फिर सामने आई पूरी कहानी
'ऐसे मनचलों का एनकाउंटर होना चाहिए'
घटना को लेकर कई लोगों की प्रतिक्रिया बेहद तीखी है. कुछ यूजर्स ने लिखा, 'ऐसे दरिंदों को तुरंत पकड़कर उनका एनकाउंटर कर देना चाहिए.' वहीं, कुछ का कहना है कि जब तक दोषियों को सख्त सज़ा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसे मामले रुकने वाले नहीं हैं.