भारत में शादी अब केवल एक संस्कृति और परंपरा नहीं बल्कि अपने स्टैंडर्ड शो करने का भी तरीका बन गया है. लोग अपनी कमाई से 10 गुणा ज्यादा पैसे शादी में खर्च कर रहे हैं. सोशल मीड़िया पर पंजाब के एक ग्रैंड वेडिंग का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ka दावा किया जा रहा था कि एक व्यक्ति ने अपनी शादी में दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपये कैश लुटा दिए. हालांकि दूल्हे के परिवार वालों ने इन दावों को मानने से इनकार कर दिया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने शादी के कपड़ों में वेन्यू पर खड़ी है. इस दौरान उसका दूल्हा उस पर नोटों का बंडल उड़ाता नजर आ रहा है. हालांकि पंजाब की शादियों में यह एक आम बात है लेकिन यह मुद्दा तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि इस शादी में करोड़ों रुपये उड़ा दिए. यह वीडियो तरनतारन का बताया जा रहा है. जिसमें लोग बज रहे गाने पर नाच रहें हैं और वहीं दूल्हा कैश हवा में उड़ाता नजर आ रहा है. वहीं दुल्हन चुप-चाप खड़ी नजर आ रही है. दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने साफ किया कि जश्न के दौरान पैसे लुटाए तो गए, लेकिन यह रकम ऑनलाइन चल रहे आंकड़ों के आस-पास भी नहीं थी.
A video circulating on social media claiming that the groom’s family showered the bride with ₹8.5 crore in cash at a Punjabi wedding is fake. The video is from Patti, Tarn Taran. According to the DJ, the total cash collected was around ₹4 lakh, including US dollars. pic.twitter.com/wFouLliAzu
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) February 18, 2026
लड़के के परिवार वालों का कहना है कि दूल्हा ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का बिज़नेस करता है. अपने शादी की खुशी में उसने दुल्हन पर करीब दो लाख रुपये उड़ाए थे. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. हालांकि फंक्शन को हैंडल कर रहे इवेंट मैनेंजर ने लगभग 4 लाख रुपये कैश उड़ाए जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि इसमें कुछ डॉलर भी शामिल थे. लेकिन दूर-दूर तक 8.5 करोड़ नहीं थे. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि अपने पैसे पर अपना अधिकार होता है जो जैसे चाहे वैसे खर्च कर सकता है. वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए पैसे की अहमियत पर जोर दिया.