Watch Viral Video: आंध्र प्रदेश के अननामय जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को रंगे हाथों पकड़कर सरेआम पिटाई की. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पति अपनी पत्नी को बीच सड़क पर उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा.
जानकारी के अनुसार, वड्डीपल्ली गांव के 20 वर्षीय बी.टेक छात्र इंद्रशेखर की एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई. यह बातचीत धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गई. महिला, जो मदनपल्ले मंडल के सीटीएम गांव की रहने वाली है, अक्सर इंद्रशेखर से मुलाकात करती थी.
पत्नी के व्यवहार में बदलाव को देखते हुए पति को शक हुआ. उसने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया. शनिवार रात, उसने अपनी पत्नी का पीछा किया और उसे इंद्रशेखर के साथ एक तय स्थान पर रंगे हाथों पकड़ लिया.
ఇన్స్టాలో ప్రేమ వ్యవహారం నడిపిన భార్య.. రెడ్ హ్యాండెడ్గా పట్టుకున్న భర్త
మదనపల్లెకి చెందిన ఓ జంట ప్రేమించి పెళ్లి చేసుకున్నారు.. వారికి పిల్లలు కూడా పుట్టారు.
కానీ ఆ అమ్మాయి ఇన్స్టాగ్రాంలో మరో ఇంజనీరింగ్ యువకుడితో చాట్ చేస్తూ ప్రేమ వ్యవహారం నడిపించింది.
వీరిద్దరూ ఓ చోట… pic.twitter.com/rbD3Hz6p5x— Telugu Scribe (@TeluguScribe) December 8, 2024Also Read
अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा. उसने पहले अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा और फिर इंद्रशेखर पर हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में इंद्रशेखर को गंभीर चोटें आईं. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना वायरल वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. कुछ लोग पति के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि मामले को शांति से सुलझाया जा सकता था.