menu-icon
India Daily

दो ट्रैक्टरों को जोड़कर कर रहे थे स्टंटबाजी, ड्राइवर की मौत का LIVE Video देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

ताकत दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से एक करतबबाज ड्राइवर की मौत हो गई. वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

Gyanendra Sharma
दो ट्रैक्टरों को जोड़कर कर रहे थे स्टंटबाजी, ड्राइवर की मौत का LIVE Video देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Courtesy: Social Media

यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो ट्रेक्टर आपस में मुकाबला कर रहे थे. दो ट्रैक्टर जोड़कर जोर आजमाइश की जा रही थी. लोग खड़े होकर वीडियो बना रहे थे. इस दौरान हादसा हुआ और एक शख्स की मौत हो गई.

ताकत दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से एक करतबबाज ड्राइवर की मौत हो गई. वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है. दो ड्राइवर अपने-अपने ट्रैक्टर का पॉवर दिखा रहे थे. जिसमें एक ट्रैक्टर पलट गया और ड्राइवर की मौत हो गई. 

हादसे के बाद पुलिस को बिना सूचना दिए ही मृतक  का अंतिम संस्कार कर दिया गया. हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल. बीते 4 जनवरी को हुआ था दर्दनाक हादसा, मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.