menu-icon
India Daily

'नकल के लिए अकल चाहिए,' का मंत्र भूली लड़की, मेट्रो में बनाने लगी चिट, VIRAL हुआ वीडियो

दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो को देखने के बाद अक्सर लोगों सोशल मीडियो यूजर्स को गुस्सा आता है लेकिन इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे, 'नकल के लिए अकल चाहिए होता है'

India Daily Live
'नकल के लिए अकल चाहिए,' का मंत्र भूली लड़की, मेट्रो में बनाने लगी चिट, VIRAL हुआ वीडियो
Courtesy: SOCIAL MEDIA

मेट्रो में अजीबोगरीब हरकत वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोई डांस की रील बनाता है तो कभी सीट के लिए दो लोगों में फाइट होती दिखती है. मगर अभी जो वीडियो सामने आया वो इन सबसे अलग है. इस वीडियो में एक लड़की परीक्षा में नकल की तैयारी करती दिख रही है. वो भी मेट्रो में. तभी कोई उसका वीडियो बना लेता है और सोशल मीडिया पर वायरल कर देता है. फ्रेम में कैद हुआ नजारा किसी के भी होश उड़ा देगा. वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी रूक नहीं पाएगी. 

कई स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो समय पर पढ़ाई नहीं करते और जब परीक्षा का समय नजदीक आता है तो वे परेशान हो जाते हैं और फिर चिट का सहारा लेना शुरू कर देते हैं. वायरल हो रहे मेट्रो के इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है.

मेट्रो में चिट बनाने लगी लड़की 

वायरल वीडियो को देख कर मालूम होता है कि लड़की परीक्षा देने जा रही है. मोबाइल में अपने प्रश्नों का जवाब ढूंढ रही है. मगर जैसे ही जवाब मिला वो उसे याद करने की बजाय चीट तैयार करने लगी. वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की अपने पैरों में नकल के लिए आंसर लिखती नजर आ रही है. नकल से जुड़े कई वीडियो आपने देखें होंगे लेकिन इसमें अलग ही नजारा दिख रहा है. परीक्षा से पहले पेपर पर लिख कर चीट बनाते तो आपने देखा होगा लेकिन पैरों पर आंसर लिखना ये बड़ा कठिन है. 

'मैं तो मेट्रो में लड़ाई देखने के लिए आई थी..'

इस दौरान मेट्रो में लड़की नकल के लिए फर्रे बनाने में इतनी बिजी रही कि इसमें मालूम ही नहीं चला कि कोई उसका कोई वीडियो बना रहा है. इस नजारे को @_anamikaaaa नाम के एक्स हैंडल ने पोस्ट किया है.वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'मैं तो मेट्रो में लड़ाई देखने के लिए आई थी, पर ये कुछ अलग ही मिल गया'.  यह नजारा दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है.