Viral Video : कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान कई बार ऐसा होता है कि काम करने का मन नहीं है पर फिर भी आपको जबरदस्ती काम करना पड़ता है. इसी को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आप भी इसको अपनाना चाहेंगे. क्योंकि बॉस के आदेश होने के बाद न चाहते हुए भी कर्मचारी को काम करना पड़ता है.
ऑफिस में काम करने के दौरान कई बार निंद आने लगती है. लेकिन ऑफिस में सोने की कोई व्यवस्था नहीं होती इसलिए लोगों को अपनी नींद को मारके नीद के साथ ही काम करना पड़ता है. हालांकि इस दौरान लोगों को बड़ी कठिनाई भी होती है. इसी को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप भी नींद आने पर प्रयोग करना चाहेंगे. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कम्प्टूर पर काम कर रहा है. लेकिन जब कोई उसको देखने जाता है तो पता चलता है कि उसने अपने आंखों में एक लेयर चिप्का रखा है. जिसके वजह से उसकी आंख ही बंद नहीं हो रही है, हालांकि इस तरह से आपकी आंख खराब होने का खतरा बढ़ सकता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है. इसको Mokush555 नाम के एक यूजर ने इस कैप्शन के साथ शेयर किया है कि ऑफिस में सोने की निजात पाने की टेक्निक. वहीं इस वीडियो पर कई यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि मैं इस तरह से काम करुंगा तो भाई टाइम से पहले ही अंधा हो जाउंगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस जुगाड़ से आंख तो खुल सकता है लेकिन नींद कैसे भगांए.