Viral Video : सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें लड़के या लड़कियां खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं. कुछ इसी तरह का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इस तरह के वीडियो में अक्सर लोग वीडियो बनाने या फिर अपने को दोस्तों के सामने बेहतर बनाने के लिए ऐसा करते हैं जबकि इसमें बहुत ही रिस्क होता है. इस तरह के वीडियो में जान जाने तक का भी खतरा बना होता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती सड़क पर एक बाइक बिना ड्राइवर की ही चल रही है. बिना ड्राइवर का मतलब ये नहीं कि बाइक को भूत चला रहा है, मतलब ये हैं कि बाइक पर लड़कियां बैठी है जो पीछे की ओर देख रही है. यानी वो स्टंट कर रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो लड़कियां इसलिए स्टंट कर रही हैं क्योंकि वो पीछे बैठ कर पहले एक दूसरे को हग करती है और फिर एक दूसरे को लीप किस भी करती है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो को अभी तक जहां 85 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं कई यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि ये दोनों अच्छी दोस्त हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है कि इस तरह के स्टंट करने के लिए दिल का बहुत मजबूत होना पडे़गा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये स्टंट कभी भी जान ले सकता है.