'एलन मस्क ने SpaceX की कर्मचारियों से सेक्स किया और अपना बच्चा पैदा करने को कहा...', नए आरोपों ने मचाई सनसनी

SpaceX के CEO एलन मस्क का विवादों से गहरा नाता है. इस बार वे नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. द वॉल स्ट्रीट जनरल ने एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि एलन मस्क अपनी कर्मचारियों से सेक्स करते हैं और कहते हैं कि बच्चा पैदा करो. इतने गंभीर आरोपों पर अब उनकी किरकिरी तय है.

social media
India Daily Live

SpaceX के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) पर उनकी कंपनी में काम करने वाली पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ सेक्स किया था और अपना बच्चा पैदा करने के लिए कहा था. सिर्फ यही नहीं, एलन मस्क पर यह भी आरोप हैं कि वे बोर्ड मेंबर्स के सामने ड्रग लेते हैं और महिला कर्मचारियों को शर्मसार करते हैं. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की इस रिपोर्ट पर एलन मस्क बुरी तरह घिर गए हैं.

एलन मस्क पर पहले आरोप लगे थे कि वे ड्रग एडिक्ट हैं, एलएसडी, कोकीन, एक्स्टसी, मशरूम और केटामाइन सहित कई प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन किया था. टेस्ला की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि एलन मस्क उसका पीछा करते थे. उन पर एक महिला से सेक्सुअल फेवर मांगने के भी आरोप हैं. एलन मस्क ने कहा था कि अगर तुम मेरे साथ सेक्स करोगी तो तुम्हारे लिए घोड़ा खरीदूंगा.

स्पेस एक्स से रिजाइन करने वाली एक और महिला ने दावा किया कि 2013 में एलन मस्क ने उससे सेक्स करने और बच्चा पैदा करने के लिए कहा था. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था एलन मस्क ने 2014 में उसके साथ कई बार रिश्ते बनाए, एलन मस्क ने उससे साइन कराया कि वह इस बारे में कहीं बात नहीं करेगी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला को एलन मस्क गंदे मैसेज भेजते थे. महिला ने एक चैट भी शेयर किया है, जिसमें एलन मस्क महिला को बुला रहे हैं. 


क्या है एलन मस्क का जवाब?

SpaceX के प्रेसीडेंट ग्वेन शॉवेल ने कहा, 'एलन मस्क पर गंदे और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. यह ग्रुप हमारे खिलाफ हर दिन साजिश कर रहा है. एलन मस्क दुनिया के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं.'