यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक अजीबोगरीब वाकया घटा. फ्लाइट के गलियारे में एक कुत्ते ने मल त्याग दिया जिसके बाद फ्लाइट के मार्ग को बदल दिया गया. विमान से यात्रा करने वाले एक शख्स ने बताया कि कुत्ते ने फर्स्ट क्लास सेक्शन में मल त्याग दिया था. मल की दुर्गंध पूरे प्लेन में फैल गई और यह बहुत असहनीय थी.
फ्लाइट का खाना हुआ खराब
प्लेन के कर्मचारियों को पेपर टॉवेल से इस मल को साफ करने में लगभग 2 घंटों का समय लगा. इस दौरान यात्रियों ने जैसे-तैसे खुल दो मल की दुर्गंध से बचाने की कोशिश की. खबरों की मानें तो यह फ्लाइट ह्यूस्टन से सिएटल जा रही थी, लेकिन उड़ान के एक घंटे के भीतर ही फ्लाइट को डलास के लिए मोड़ दिया गया. इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट से उतरने की अनुमति नहीं दी गई और लंबे इंतजार के कारण फ्लाइट में रखा खाना भी खराब हो गया.
पॉटी की दुर्गंध से यात्री की तबीयत बिगड़ी
यात्री ने घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'कुत्ते ने फर्स्ट क्लास के यात्रियों को परेशान कर दिया. इसकी वजह से प्लेन का मार्ग बदलना पड़ा. क्रू को प्लेन की सफाई करने में 2 घंटों का समय लगाा. कुत्ते के मल की दुर्गंध इतनी भयानक थी कि मैं बीमार हो गया. पूरे प्लेन में अफरा तफरी का माहौल रहा, गंध जाने का नाम ही नहीं ले रही थी. इस दौरान यात्री फर्स्ट क्लास के टॉयलेट को भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे क्योंकि वहां पर मल बिखरा पड़ा था. देरी की वजह से प्लेन में रखा सारा खाना खराब हो गया. कुछ ही स्नैक्स बचे थे.'
इससे पहले एक शख्स ने कर दी थी फ्लाइट में पॉटी
प्लेन में मल और पेशाब किये जाने की यह पहली घटना नहीं है. जानवर तो चलो जानवर है, इंसान भी ऐसी हरकतों से बाज नहीं आते. इस साल की शुरुआत में, डेल्टा फ्लाइट के यात्रियों को ऐसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ा था. यात्रा के दौरान एक यात्री ने फ्लाइट में ही मल त्याग कर दिया था, जिसकी दुर्गंध से यात्रियों की हालत खराब हो गई थी.