menu-icon
India Daily

बारातियों के साथ-साथ चलता कूलर, तपती गर्मी के बीच इंडियन वेडिंग में देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें इस तपती गर्मी के बीच इंडियन वेडिंग में देसी जुगाड़ का सुपर रिजल्ट नजर आ रहा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बारातियों के साथ-साथ चलता कूलर, तपती गर्मी के बीच इंडियन वेडिंग में देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल
Courtesy: X Screem Grab (@sarviind)

भारत में गर्मी के दौर जारी है. हालांकि समर के साथ-साथ वेडिंग सीजन भी जारी है. ऐसे में शादी में शामिल होने वाले लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन हम भारतीय इसमें भी जुगाड़ ढूंढ रहे हैं. एमपी के देवास जिले में एक ऐसा ही देशी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में दिन के समय में ही एक बारात गुजरता नजर आ रहा है. लेकिन इसमें सबसे खास बात यह है कि गर्मी से निपटने के लिए बारातियों ने एक अनोखा और देसी जुगाड़ अपनाया है. इस जुगाड़ ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

देवास शहर में निकली एक बारात ने सबको हैरान कर दिया. बैंड-बाजे और डीजे की जोरदार धुन के साथ बारात आगे बढ़ रही थी, लेकिन सबसे खास बात यह थी कि बारात के साथ-साथ कूलर भी चल रहा है. बारातियों ने गर्मी से बचने के लिए कूलर को पहियों पर माउंट कर लिया और उसे बारात के साथ-साथ घुमाने का इंतजाम किया. जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती, यह मोबाइल कूलर भी उसके साथ चलता रहा और लगातार ठंडी हवा का छिड़काव करता रहा.

बारात के सदस्य बारी-बारी से कूलर के सामने खड़े होकर ठंडक का आनंद लेते नजर आए. डीजे की तेज धुन पर नाचते-गाते लोग गर्मी की परवाह किए बिना पूरे उत्साह के साथ बारात में शामिल रहे. इस अनोखे नजारे को देखकर राहगीर रुक गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया. लोग इस देसी जुगाड़ की सराहना करते नहीं थक रहे हैं. 

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स ने कई कमेंट्स किए हैं. जिसमें से एक ने लिखा कि गर्मी हो या बारिश, भारतीय बारात रुकती नहीं. वहीं दूसरे ने लिखा कि देवास वालों ने तो नया कीर्तिमान बना दिया. इस वीडियो ने एक बार फिर से देसी जुगाड़ की अहमियत को दर्शाया है. मौसम कुछ भी हो जिंदगी चलती रहती है, ऐसे में इस जुगाड़ से लोगों की परेशानी कम हो गई है.