'मेरे भाई को मारा, बहन से बदतमीजी, मजबूरन गिरफ्तारी दूंगा...', कन्हैया को थप्पड़ मारने वाले दक्ष चौधरी का बयान

Viral News: 7 अगस्त को दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित स्लम एरिया में रहने वाले मुस्लिमों को कथित तौर पर बांग्लादेशी बताकर पीटा गया था. इस मामले में दक्ष चौधरी के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस उसे एक हफ्ते से खोज रही थी. अब उसने खुद वीडियो जारी करके गिरफ्तारी देने की बात कही है.

Social Media
India Daily Live

Viral News: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के बाद भारत में कुछ हिंदू इसका गलत फायदा उठाते दिख रहे हैं. 7 अगस्त की रात को दिल्ली में कुछ मुस्लिम युवकों को बांग्लादेशी बताकर उन्हें पीटा गया था. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी ने मुस्लिम युवकों को बांग्लादेशी बताया था. यह वही दक्ष चौधरी है जिसने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारा था. अब उसने बयान जारी कर खुद को सरेंडर करने की बात कही है. दक्ष चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि मुझे मजबूरन ये वीडियो डालनी पड़ रही है. उसने कहा- "मेरे परिवार वालों को मेरी बहन के साथ जबरदस्ती मारपीठ की गई. उसे गाली दी गई. इन सबसे मैं परेशान हो गया हूं."

दिल्ली पुलिस पिछले एक हफ्ते से दक्ष चौधरी की खोज कर रही थी. पुलिस ने गाजियाबाद के उसके घर में भी दबिश दी. लेकिन वहां पर वह नहीं मिला था. अब दक्ष ने वीडियो जारी कर कहा है कि वह सरेंडर करेगा लेकिन कब करेगा इसकी जानकारी नहीं है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कोर्ट में जाकर सरेंडर करेगा. 

"सरकार किसी की नहीं"

वीडियो जारी कर दक्ष चौधरी ने कहा- "मैं यूवकों से कहना चाहता हूं कि आप दक्ष चौधरी मत बनिए. क्योंकि ये सरकार किसी की नहीं है. आप सबको दबा दिया जाएगा. न तो कोई हिंदू आपका साथ देगा न ही कोई और आपका साथ देगा. मैं पिछले एक सप्ताह से भागता फिर रहा हूं. अब मैं खुद को पुलिस के हवाले करने के लिए तैयार हूं. मैं तभी गिरफ्तार दूंगा जब मेरे परिवार को परेशान न किया जाए."

"मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी"

दक्ष ने वीडियो जारी कर रोते हुए कहा- "मुझे पता है कि मेरे ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाएंगे. मेरी जिदंगी बर्बाद कर दी जाएगी. अपने देश और धर्म के लिए लड़ना बहुत ही मश्किल है. मेरे मदद करने कोई भी हिंदू संगठन आगे नहीं आ रहा है. जिसने मेरे खिलाफ मुकदमा किया है वह AIMIM पार्टी का मालौना है."

उसने वीडियो में आगे कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है क्या किसी मुस्लिम देश ने उनके लिए आवाज उठाई? मेरे खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा झूठा है. हमने उनके साथ मारपीठ नहीं की थी. बस इतना कहा था कि आप बांग्लादेश भागो.