menu-icon
India Daily

बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए ब्रायन जॉनसन ने बताया फॉर्मूला, पोस्ट शेयर कर दी स्किन केयर टिप्स

Bryan Johnson Skincare: ब्रायन जॉनसन ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर स्किन केयर रूटीन के बारे में जानकारी दी है. इसमें उन्होंने बताया है कि त्वचा का ख्याल न रखने की वजह से स्किन डैमेज हो गई है. आइए जानते हैं कि अब ब्रायन जॉनसन अपने स्किन का ख्याल कैसे रखते हैं.

India Daily Live
बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए ब्रायन जॉनसन ने बताया फॉर्मूला, पोस्ट शेयर कर दी स्किन केयर टिप्स
Courtesy: Twitter

Bryan Johsnson: ब्रायन जॉनसन, 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर करोड़पति, ने हाल ही में अपने त्वचा के नुकसान और उसे ठीक करने की कोशिशों के बारे में पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा, "जब तक मैं 40 का नहीं हुआ, मैंने अपनी त्वचा का काफी नुकसान पहुंचाया." इसके पीछे का कारण था सालों तक धूप में रहना, खराब डाइट और सही स्किनकेयर रूटीन का न होना. जॉनसन ने बताया कि उनकी त्वचा की उम्र पहले 64 वर्ष के बराबर थी, लेकिन अब यह 37 से 42 वर्ष के बीच आ गई है. उन्होंने मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग के जरिए से अपनी त्वचा के नुकसान को पहचाना जो कई क्षेत्रों में 98वें प्रतिशत था.

ब्रायन ने स्वस्थ त्वचा के लिए कुछ टिप्स शेयर की है. उन्होंने बताया कि व्यायाम करें, नींद को प्राथमिकता दें और बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें. उन्होंने सूरज की बुरी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन और UV Umbrella का इस्तेमाल करने के लिए सुझाव दिया है. ब्रायन ने डेली रूटीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह और शाम फेस वॉश करते हैं, मिनरल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और चेहरे व शरीर पर मॉइस्चराइजर का करते हैं. वह नियासिनामाइड, विटामिन सी, हयालूरोनिक एसिड, और प्रिस्क्रिप्शन टेट्रिनॉइन जैसे क्रीम का उपयोग भी करते हैं.

एंडोक्राइन डिसरप्टर्स से सावधानी

ब्रायन जॉनसन ने स्किन केयर प्रोडक्ट में मौजूद एंडोक्राइन डिसरप्टर्स के बारे में भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ये केमिकल कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े हैं. इसके अलावा, उन्होंने कोलेजन, नियासिनामाइड, और हयालूरोनिक एसिड जैसे सप्लीमेंट्स का सेवन करने की सिफारिश की. उन्होंने खुलासा किया है कि वह टीक्सेल, सोफवेव, और स्कलप्ट्रा जैसे ट्रीटमेंट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. यह कोलाजन प्रोडक्ट को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने नियमित रूप से रेड लाइट थेरेपी का उपयोग करने की भी जानकारी दी.

जॉनसन ने कहा कि त्वचा की स्वास्थ्य स्थिति को ट्रैक करना महत्वपूर्ण है, जिसमें मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो UV नुकसान, पोर्स का आकार और काले धब्बों जैसे संकेतों के बारे में बताती है.