menu-icon
India Daily

शादी में खा रहे थे खाना, सांड ने ऐसा दौड़ाया कि याद आ गई नानी, देखें वायरल वीडियो 

Bull In Wedding Function: शादी समारोह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड शादी समारोह के दौरान पंडाल में घुस जाता है और उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है.

India Daily Live
शादी में खा रहे थे खाना, सांड ने ऐसा दौड़ाया कि याद आ गई नानी, देखें वायरल वीडियो 

Bull In Wedding Function: देश में इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है.  इस दौरान कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जो हर किसी का ध्यान खींच लेती है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं. इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में एक सांड प्रवेश कर जाता है और फिर वहां अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है. शादी समारोह में अचानक एक सांड के घुसने से वहां मौजूद लोगों की सिट्टी-पिट्टी ही गुल हो जाती है. सांड से बचने के लिए वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच जाती है. हालांकि, कुछ देर बाद कुछ लोगों ने सांड पर शादी पंडाल से बाहर खदेड़ दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @wedus.in नामक आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं. वायरल वीडियो पर यूजर्स की ओर से तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दी जा रही है. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि सांड भी फंक्शन में शिरकत करने आया है. उसे भी खाने का लुत्फ़ उठाने दिया जाए.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indian Wedding (@wedus.in)

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं बेगानी शादी में Bull दीवाना. वहीं एक अन्य यूजर ने नंदी महाराज ने सांड की तुलना करते हुए लिखा कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया इतनी समझदारी नंदी महाराज दिखा दिए.