menu-icon
India Daily

कॉफी शॉप का कारनामा; वॉशरूम में फोन छिपाकर करते थे रिकार्डिंग, महिला ने काटा बवाल

बेंगलुरु पुलिस ने कॉफी आउटलेट के एक कर्मचारी को महिलाओं के वॉशरूम के डस्टबिन में फोन छिपाकर वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. फ्लाइट मोड पर सेट डिवाइस को एक महिला कस्टमर ने देखा था. कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है. ये पता लगाया जा रहा है कि क्या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं?

India Daily Live
कॉफी शॉप का कारनामा; वॉशरूम में फोन छिपाकर करते थे रिकार्डिंग, महिला ने काटा बवाल
Courtesy: social media

बेंगलुरु पुलिस ने एक कॉफी शॉप के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कॉफी शॉप के कर्मचारी ने वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए महिला टॉयलेट के डस्टबिन में फोन छिपा रखा था. वॉशरूम यूज करने गई एक महिला ने डस्टबिन में छिपाए गए फोन को देखा और जमकर हंगामा काटा. पुलिस ने जब फोन बरामद किया, तो वो फ्लाइट मोड पर था और उसमें दो घंटे से रिकार्डिंग हो रही थी.

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, मामला बेंगलुरु के बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव कॉफी का है. यहां काम करने वाले कर्मचारी को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसने महिला शौचालय के कूड़ेदान में मोबाइल फोन छिपाकर रखा था. घटना शनिवार को हुई. घटना के दौरान कॉफी शॉप में मौजूद एक महिला कस्टमर ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी शेयर की.

सावधानी से डस्टबिन में छिपाया गया था कैमरा

महिला ने बताया कि उन्हें टॉयलेट के डस्टबिन में छिपा हुआ फोन मिला, जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग फंक्शन चालू था. ये फ्लाइट मोड पर था, ताकि कोई आवाज़ न आए और इसे डस्टबिन बैग में सावधानी से छिपाया गया था, जिसमें एक छेद किया गया था, ताकि केवल कैमरा ही दिखाई दे. जल्दी ही पता चल गया कि फोन वहां काम करने वाले एक कर्मचारी का था. मामले की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को दबोच लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Woman shared on instagram

महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पूरी घटना

महिला कस्टमर ने इंस्टाग्राम पर भयानक घटना का जिक्र किया. पीड़िता ने लिखा कि मैं अब से जिस भी टॉयलेट का यूज करूंगी, वहां सतर्क रहूंगी, चाहे वो कैफे या रेस्तरां की सीरीज कितनी भी फेमस क्यों न हो. मैं आप सभी से भी ऐसा करने की अपील करती हूं.

वहीं, कॉफी शॉप के मैनेजमेंट ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे कस्टमर्स की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता है. कॉफी शॉप की सख्त जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और बीईएल रोड स्टोर में संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के साथ नौकरी से निकाल दिया गया है. कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है.

कॉफ़ी शॉप पर पहुंचने पर, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि की. कर्मचारी को गिरफ़्तार किया और उसका मोबाइल फ़ोन ज़ब्त कर लिया. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी भद्रावती का निवासी है और कुछ समय से कॉफ़ी शॉप में काम कर रहा था. आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है और ये पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या उसने पहले भी इसी तरह के वीडियो रिकॉर्ड किए हैं.