Snake Drinks Cow Milk: अगर आप कभी गांव गए होंगे या वहां रहते हैं तो यह बात जरूर सुनी होगी कि धामिन सांप (indian rat snake) गाय पैरे से लिपटकर उसके थन से सीधे दूध पी जाता है. बता दें, धामिन सांप जहरीला नहीं होता है. कई लोगों का मानना है कि जो जानवर दूध देता है उन पशुओं का दूध धामिन सांप पी जाते हैं. ऐसी कहानी कई पीढ़ी से सुनी आ रही है. हांलांकि, लोगों ने यह बात सुनी तो है लेकिन कभी अपनी आंखों से देखी नहीं है.
सावन के मौसम में भारी बारिश होने की वजह बहुत सांप नजर आते हैं. जिसके वजह से यह कहानी काफी बताई जाती है. सांप, गाय के थन से दूध पीता है ये वाली काफी दिलचस्प तो है लेकिन इसमें सच्चाई कितनी इसके बारे में किसी को पता नहीं है.
कई एक्सपर्ट का मानना है कि सांप दूध नहीं पी सकता है क्योंकि उन्हें पचाने काफी समस्या होती है. कहा जाता है कि सांप लैक्टोज पचा नहीं सकते हैं. ग्रेग क्लीबैनॉफ नाम के एक्सपर्ट का कहना है, "कुछ लोग मानते है कि मिल्क स्नैक नाम इसलिए पड़ा है क्योंकि वह दूध पीता है लेकिन यह सच नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह सांप के अंदर चूसने के गुण नहीं होते हैं अगर सांप मुंह लगा भी दें तो सांप दूध पी नहीं पाएगा. इसके अलावा सांप के नुकीले दांत थन पर लगेंगे तो गाय आराम से खड़े नहीं रहेंगे
सांप एक मांसाहारी जीव है. ऐसे में वे मेंढक, पक्षियों के अंडे, चूहे जैसे जीव खाना पसंद करते हैं. यह कहानी तब शुरू हुई जब गांवों सांप को बार-बार देखा जाने लगा जो असल में चूहे का शिकार करने आते हैं. लेकिन लोगों ने मान लिया कि सांप दूध पीने आया था. एक्सपर्ट के बताने के बाद भी कई गांव वाले इस कहानी को आज भी मानते हैं. यह कहानी अक्सर बच्चों को सांपों से दूर रखने और किसानों के बीच सतर्कता बरकरार रखने के लिए बताई जाती है.
वहीं, लोगों का मानना है कि गांवों में आज भी बछड़े को अगर गाय के पास बांध दें तो मां अपने बच्चे को दूध पिला देती हैं. जब सुबह कोई व्यक्ति दूध लेने जाता है तो उसे दूध नहीं मिलता है. ऐसे में लोग मानने लग जाते हैं कि सांप ने गाय का दूध पी लिया है.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.