menu-icon
India Daily

सावन में 'सात्विक' हो गया मैकडॉनल्ड, बना डाला नया 'मेन्यू' प्याज-लहसुन की कर दी छुट्टी!

MC Donald Sawan Menu: सावान महीने को ध्यान में रखते हुए मैकडॉनल्ड ने अपने मेन्यू में सावन स्पेशल डिश शामिल की है. जिसमें  मेक चीज बर्गर और मेक आलू टिक्की बर्गर शामिल हैं जो बिना प्याज लहसुन के तैयार किए हैं. एक फूड व्लॉगर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो पोस्ट किया है. फूड व्लॉगर ने इन बर्गर का काफी अच्छा फीडबैक भी दिया है.

India Daily Live
सावन में 'सात्विक' हो गया मैकडॉनल्ड, बना डाला नया 'मेन्यू' प्याज-लहसुन की कर दी छुट्टी!
Courtesy: Social Media

MC Donald Shravan Menu: सावन महीने का हिंदुओं के लिए बहुत महत्व होता है. यह महीना भगवान शिव के लिए समर्पित किया गया है. सावन के महीने में सभी लोग भोलेनाथ की पूजा करते हैं. हर सोमवार को उपवास भी करते हैं. इस महीने हिंदुओं के घर में सात्विक भोजन बना जाता है. सात्विक भोजन का मतलब बिना लहसुन और प्याज का बना खाना. सावन के महीने में घर में लहसुन-प्याज का खाना नहीं बनता और बाहर से भी नहीं खाया जाता है. 

इस बात को नजर में रखते हुए मैकडॉनल्ड ने अपने मेन्यू में सावन स्पेशल डिश शामिल की है. जिसमें  मेक चीज बर्गर और मेक आलू टिक्की बर्गर शामिल हैं जो बिना प्याज लहसुन के तैयार किए हैं. एक फूड व्लॉगर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो पोस्ट किया है. 

सावन स्पेशल मेन्यू

फूड व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पेज 'ईट.अराउंड.द.सिटी' पर यह वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने  मैकडॉनल्ड्स के स्पेशल सावन मेन्यू के बारे में दिखाया. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "इस सावन मैकडॉनल्ड्स के नए सावन स्पेशल मेनू का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएं. इसमें मेक आलू टिक्की बर्गर जो बिना  प्याज और लहसुन के अवेलेबल है. इसके अलावा क्लासिक जैन-फ्रेंडली मेक चीज बर्गर भी मौजूद हैं जो बिना प्याज और लहसुन से बना है."

फूड व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो

फूड व्लॉगर वीडियो में मैकडॉनल्ड्स के इन बर्गर को टेस्ट करने के बाद काफी अच्छा फीडबैक भी दिया. उन्होंने वीडियो में जानकारी दी कि मैकडॉनल्ड्स में वेज और नॉन वेज फूड बनाने के अलग-अलग सेक्शन हैं. फूड व्लॉगर ने बर्गर और स्ट्रॉबेरी शेक का स्वाद भी लाजवाब बताया. 

लोगों ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर मैकडॉनल्ड का सावन स्पेशल मेन्यू का वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसकी सराहना नहीं की. एक यूजर ने कमेंट किया, "ग्रेट, थोड़े दिन में हेअल्थी बुरगेर्स भी आएंगे". वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "कुछ समय बाद मैकडी उन लोगों के लिए साबूदाना बर्गर बेचना शुरू कर देगा जो व्रत कर रहे हैं. "