कहते हैं खाली दिमाग शैतान का होता है और यह काफी हद तक ऐसे इंसानों के लिए कहा जाता है जिन्हें जिंदगी में अकेलापन खूब खलता है. खास कर नौकरी पेशे वाले लोगों में भी खाली और अकेलापन की समस्या ज्यादा देखी जाती है. कई बार तो लोग इससे इतने ज्यादा ग्रसित हो जाते हैं कि बिना डॉक्टर के सलाह के उनका रिकवर होना मुश्किल हो जाता है. हालांकि इस समस्या से उभरने और सुकून को तराशने के लिए एक माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर ने ऐसा तोर निकाला है जिसे देखने के बाद आप भी बोल उठेंगे भाई, 'ये सही है.'
दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट टैकी अकेलापन दूर करने के लिए वीकेंड में ऑटो रिक्शा चलाता है. इस स्टोरी को सोशल हैंडल एक्स पर वेंकटेश गुप्ता नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया था.
इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कोरमंगला में माइक्रोसॉफ्ट के एक 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मुलाकात हुई, जो वीकेंड में अकेलापन दूर करने के लिए नम्मा यात्री चला रहा था. इस वायरल फोटो में इंजीनियर को माइक्रोसॉफ्ट हुडी में ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है. माइक्रोसॉफ्ट टैकी की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Met a 35 year old staff software engineer at Microsoft in Kormangala driving Namma Yatri to combat loneliness on weekends pic.twitter.com/yesKDM9v2j
— Venkatesh Gupta (@venkyHQ) July 21, 2024Also Read
वायरल पोस्ट पर बहुत लोगों ने रिएक्ट किया है. इनमें कुछ ने तो इंजीनियर की स्थिति को लेकर सहानुभूति जताई तो कुछ लोगों ने इसे मूनलाइटिंग से जोड़कर देखा. वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई ने नारायण मूर्ति की सलाह को बहुत गंभीरता से लिया है.
वहीं एक यूजर ने लिखा- 'क्या तुम सच कह रहे हो? हमारा नकली सम्मान हमें इसकी इजाजत नहीं देता... वह इतना अकेला कैसे हो सकता है'?. एक यूजर ने लिखा- 'जैसे-जैसे इंडस्ट्री ग्रो कर रही है, वैसे-वैसे पेशेवरों के बीच अकेलापन की घटना बढ़ रही है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'अकेले रहना काफी ओवररेटेड है'.