Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू ने एक व्यक्ति और उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई. उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दर्रो (45) और अज्जू कुरेती (22) पर हमला किया, जब वे जैलनकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे. इसके बाद अन्य दो लोगों पर अटैक किया.
उन्होंने बताया कि दर्रो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेती गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि वन और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान एक वन अधिकारी पर भी भालू ने हमला किया.
भालू ने बाप-बेटे पर अटैक किया और उन दोनों की जान चली गई !!
भालू के बाप बेटे पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल !!
छत्तीसगढ़ के कांकेर से दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां जंगल में एक भालू ने बाप-बेटे पर हमला किया, जिसमें दोनों की मौत हो गई है !!
आक्रामक भालू ने… pic.twitter.com/RGyzodEYmg— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) January 20, 2025Also Read
छत्तीसगढ़ में भालू का हमला
उन्होंने बताया कि जब वनकर्मी और स्थानीय लोग दर्रो के शव को हटा रहे थे, तो जानवर ने फिर से हमला कर दिया, जिससे दर्रो के पिता शंकर दर्रो की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमले में वन रक्षक नारायण यादव के हाथ में भी चोटें आईं. अधिकारी ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया.
दर्दनाक वीडियो, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू ने डिप्टी रेंजर नारायण यादव को दबोचकर खुब नोंचा, वीडियो अब सामने आया है। #bearattack #kanker #Chhattisgarh pic.twitter.com/3UMxI4yi6G
— Ambikeshwar Chaturvedi (NBT) (@AmbikeshwarCha1) January 20, 2025
वन अधिकारी ने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में वन कर्मियों को तैनात किया गया है तथा ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.