सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी किसी में मानवता की झलक नजर आती है, तो किसी वीडियो में आदमी का आपा भी खोता दिखता है. वीडियो वायरल होने के मामले दिल्ली मेट्रो तो काफी फेमस है. इसमें कई तरह के नजारे नजर आते हैं.
दिल्ली मेट्रो में कभी कोई रील बनाता दिखता है, तो कोई कभी अजीब हरकत नजर आता है. इसके अलावा लड़ाई तो हर दूसरे दिन की कहानी है. ऐसी ही लड़ाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें धक्का-मुक्की के कारण एक सरदार जी की बहस हो जाती है.
ऐसी लड़ाई के भी कई वीडियो दिल्ली मेट्रो से आते रहते हैं. लेकिन यह लड़ाई थोड़ी अलग है. क्योंकि इसमें सरदार जी का जवाब वहां बैठे लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच लेता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सरदार जी सीट पर बैठे हैं और उनके सामने खड़ी एक महिला और एक आदमी बहस कर रहा है. शुरुआत में सरदार जी महिला से काफी आराम से बात करते नजर आ रहे है. हालांकि इस दौरान उन्हें कहते सुना जा सकता है कि अगर दिक्कत है तो लेडीज सीट में जाकर बैठो. आपकी सुनने के लिए यहां नहीं बैठे हैं. इसी दौरान वहां मौजूद व्यक्ति महिला की ओर से कुछ बोलने लगता. दोनों के बीच बहस काफी तेज होने लगती है. एक दूसरे की ओर अंगुली दिखाते हुए जवाब भी देते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर किया उसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खिंच लिया है.
Aur sardar ji argument jit liya ye kah ke - madame aapaka gala baith jayega aaram se 😂😂 pic.twitter.com/sTi0UmQeMd
— HELL WALA (@hellwala) March 25, 2026
सोशल मिडाय पर @hellwala नाम के अकाउंट की ओर से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. इस वीडियो पर एक लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. कई लोगों ने वीडिोय पर रिएक्ट भी किया है. वहीं यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'सरदार जी ने इस लड़ाई को यह कहकर जीत लिया कि आराम से मैडम नहीं तो आवाज बैठ जाएगा'. उसके इस कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा. इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया देने शुरू कर दी. एक व्यक्ति ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में ऐसा कुछ देखना मेरा सपना है. वहीं दूसरे ने लिखा एक और नया क्लेश. वहीं कुछ लोग सरदार के पक्ष में बोलते नजर आए. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं.