Viral Video: हाल ही में तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एक घटना घटी, जिसमें एक लड़की ने हिजाब पहनने को लेकर एक मुस्लिम आदमी को करारा जवाब दिया. इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, एयरपोर्ट पर एक मुस्लिम आदमी लड़की को देखता है और उसे हिजाब पहनने की सलाह देता है.
वायरल वीडियो के मुताबिक मुस्लिम व्यक्ति लड़की को धमकी देते हुए कहता है, 'अगर तुम हिजाब नहीं पहनोगी, तो तुम्हें विमान में नहीं, बल्कि 'मोरैलिटी पुलिस' की वैन में भेज दिया जाएगा'. यह धमकी सुनकर लड़की ने बिना किसी झिझक के व्यक्ति के सिर पर लगा हुआ सफेद स्कार्फ उतार देती है और अपने सिर पर पहन लेती है.
Teheran/Mehrabad-Flughafen
Ein Mullah sagt zu einem Mädchen: "Wenn du dein Kopftuch nicht trägst, werde ich dafür sorgen, dass du statt in ein Flugzeug in einen Van (Sittenpolizei) steigst." Das Mädchen nimmt daraufhin das Turban des Mullahs ab und setzt ihn sich auf den Kopf 🤣 pic.twitter.com/f6uaHSrYVI— 𝓯𝓪𝓻𝓫𝓸𝓭 𝓐𝓻𝓲𝓪𝓷 (@FarbodArian) January 6, 2025Also Read
- WWE Raw Netflix Result: सीएम पंक ने मेन इवेंट में सेथ रॉलिंस को थमाई करारी हार, दोनों के बीच हुई खूनी जंग
- Video: महिलाओं को देखते ही मौलाना खोल देता था तौलिया, लोगों ने जमकर कूटा, अब फुल पायजामे में दिखते हैं मियां
- KIMS अस्पताल पहुंचे अल्लू अर्जुन, भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से 'पुष्पा' ने की मुलाकात; वीडियो आया सामने
लड़की के इस कदम ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. लोगों के मुताबिक, लड़की का यह कदम न केवल साहसिक था, बल्कि यह उस समय की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक प्रतीक बन गया, जब उन्हें हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जाता है.
जानकारी के लिए बता दें, ईरान में इस तरह के कड़े नियमों और फैसलों का पालन किया जाता है, लेकिन यह वीडियो एक नई बहस का हिस्सा बन गया है. बहुत से लोग इस लड़की के साहस की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे नियमों का उल्लंघन मान रहे हैं.