MP Viral News: 80 साल के एक बुजुर्ग ने पहली बार अपना जन्मदिन मनाया था. घरवालों ने बकायदा केक कटवाया था. लोगों ने उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. रात 11 बजे तक उनके बर्थडे का कार्यक्रम चला. बुजुर्ग पहली दफा अपने बर्थडे का केक काटकर खुश थे. वो इतना खुश हुए की उसी रात 3 बजे यमराज ने उन्हें बुला लिया और वो दुनिया को अलविदा कहकर चले गए.
ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के खरगोन का है. 80 साल के बुजुर्ग का नाम नारायण सिंह रघुवंशी बताया जा रहा है. उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया था. यह पहला मौका था जब उन्होंने बर्थडे का केक काटा था.
परिवार वालों ने धूमधाम से उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया था. मित्रों और पड़ोसियों को निमंत्रण दिया गया था. करीब रात 11 बजे तक जन्मदिन का कार्यक्रम चलता रहा. रात तक लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आते रहे. उन्होंने सभी का आभार भी जताया.
बर्थडे सेलिब्रेशन समाप्त हो गया. निमंत्रण में आए आस-पड़ोस के लोग अपने-अपने घर चले गए. घरवालों भी सो गए. 80 साल के नारायण सिंह रघुवंशी भी सोने चले गए. सोते वक्त करीब रात 3 बजे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वो दुनिया को अलविदा कह के चले गए. उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
ये खबर थोड़ी हटकर है. इसलिए ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. 80 वर्षीय नारायण सिंह रघुवंशी बहुत ही हेल्दी थे फिर भी उन्हें हार्टअटैक आ गया. वो रोज सुबह 6 बजे योग भी करते थे. उनके साथ और भी लोग योग किया करते थे.