menu-icon
India Daily

Tomato Sale : नेपाल से आ गया सस्ता टमाटर, इस राज्य में 50 रुपए में मिलेगा

Tomato Sale : अभी टमाटर 100 रुपए के आसपास बिक रहा है. सरकार की एंट्री के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है.

Gyanendra Tiwari
Tomato Sale : नेपाल से आ गया सस्ता टमाटर, इस राज्य में 50 रुपए में मिलेगा

नई दिल्ली. 2 महीनों से गरीबों की रसोई घरों से टमाटर दूर है. इसकी कीमत आसमान पर हैं. कहीं 100, तो कहीं 200 रुपए किलो तक टमाटर बिका. अभी भी इसके दामों में ज्यादा कमी नहीं आई.

अभी टमाटर 100 रुपए के आसपास बिक रहा है. सरकार की एंट्री के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) देश के अलग-अलग शहरों में सस्ते दामों में टमाटर बेच रही है.

यह भी पढ़ें-  'इस्लाम से पुराना है हिंदू धर्म, मुस्लिम कन्वर्टेड', वायरल वीडियो में गुलाम नबी आजाद की दो टूक

अब खबर ये है कि नेपाल से टमाटर की बड़ी खेप भारत आ चुकी है. इसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है. NCCF ने बुधवार को बताया था कि टमाटर की 5 टन खेप भारत पहुंच रही है. टमाटर आ जाने से देश के उत्तर प्रदेश में टमाटर की कीमतों में कमी आएगी.

लोगों को राहत देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ 50 रुपए किलोग्राम के हिसाब से टमाटर बेचेगी. एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक (NCCF MD) एनिस जोसेफ चंद्रा के अनुसार आज (गुरुवार) से नेपाल से आई टमाटर की 5 टन खेप सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

जोसेफ चंद्रा के अनुसार नेपाल और  भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के बीच 10 टन टमाटर का समझौता हुआ है. 5 टन टमाटर गुरुवार से बिकने के लिए उपलब्ध हो जाएगा. नेपाल से टमाटर के साथ और भी कई सामान आयात कर रही है.

उत्तर प्रदेश में बिकेगा टमाटर

नेपाल से आयात होने वाले टमाटर को लेकर NCCF की ओर से कहा गया है कि ये उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सेल के लिए उपलब्ध होंगे क्यों की उनकी शेल्फ लाइफ बहुत कम है इसलिए इसे किसी अन्य राज्य में नहीं बेचा जा सकता है.

जोसेफ चंद्रा ने बताया कि नेपाल से लाए गए टमाटर को मोबाइल वैन के जरिए कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही बेचा जाएगा.

बीते कई दिनों से टमाटर के दामों में कमी देखी गई है. सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 15 अगस्त 2023 को टमाटर का थोक मूल्य 88.22 रुपए किलो प्रति रहा. 

यह भी पढ़ें- क्यों फ्लाइट में 'फ्लाइट मोड' में रखा जाता है फोन, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण