menu-icon
India Daily

Flipkart Sale: जल्द शुरू होगी Big Billion Days sale, 6000 रुपये तक भी खरीद पाएंगे स्मार्टफोन

Flipkart Sale: सेल में आपको काफी भारी मात्रा में छूट मिल जाएगी. खासतौर पर अगर आप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह सेल आपके लिए काफी सुनहरा मौका ला रहा है तो चलिए जान लीजिए कि इस सेल में आपको कैसे ऑफर मिलने वाले है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Flipkart Sale: जल्द शुरू होगी Big Billion Days sale, 6000 रुपये तक भी खरीद पाएंगे स्मार्टफोन

नई दिल्ली: दिवाली जैसे-जैसे करीब आती है वैसे-वैसे आपको कई जगह ऑफर वगैरह मिलना शुरू हो जाते है. अब शॉपिंग प्लेटफॉर्म इन सब में पीछे कहां रहने वाला है वो भी अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छी डील लेकर आया है. दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप यानी Flipkart पर Big Billion Days sale शुरू होने वाला है. इस सेल में आपको काफी भारी मात्रा में छूट मिल जाएगी. खासतौर पर अगर आप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह सेल आपके लिए काफी सुनहरा मौका ला रहा है तो चलिए जान लीजिए कि इस सेल में आपको कैसे ऑफर मिलने वाले है.

mob
 

samsung galaxy F13-

अगर आप फोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो सैमसंग डिजाइन वाला यह फोन आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. 6.6 इंच के स्क्रीन वाला यह फोन samsung galaxy F13 आपको वैसे तो 14,999 रुपये में मिलता है लेकिन Flipkart के इस सेल पर आपको 9,199 रुपये में मिल जाएगा. यह फोन Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 4जीबी रैम ऑफर करता है. इसके साथ ही फोन आपको 8 मेगापिक्सल कैमरा भी प्रोवाइड कराता है.

mob1
 

Realme c55

आईफोन 15 के डायनेमिक आईलैंड जैसे फीचर वाला यह फोन Realme c55 भी काफी अच्छा ऑप्शन है. यह फोन 12999 रुपये के बजाय आपको फ्लिपकार्ट पर आपको 9,499 रुपये में मिलेगा. 16 जीबी का यह फोन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

mob2
 

Infinix Smart 7

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ये भी आपके लिए ज्यादा बजट में हैं तो हम आपको 6000 से भी कम वाला फोन बता रहे हैं. 6.6 इंच का एचडी वाला स्क्रीन क्वालिटी और 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा भी मिलने वाला है.

mob3
 

Moto G32

मोटो के फोन तो सबसे ज्यादा पसंद किए जाते है. 18,999 रुपये का ये फोन आपको फ्लिपकार्ट सेल में 8,999 रुपये में मिल जाएगा. अब बताइए इससे सस्ता और अच्छा फोन आपके लिए कुछ हो सकता है.