केंद्र सरकार अपने नागरिकों को अलग-अलग योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाती है. वहीं राज्य सरकार भी इसी तरह की कुछ पहल प्रदेश की जनता के लिए करती है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में एक योजना शुरू की थी. जिसका नाम है लाडली बहना योजना. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक निश्चित धन राशि मुहैया कराई जाती है. इस राशि को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे उम्मीदवारों के खातों में ट्रांसफर की जाती है ताकि बिचौलियों का इसमें हस्तक्षेप ना रहे. इस योजना के तहत अब तक करीब 14 किस्त वितरित की जा चुकी है.
लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की रहने वाली महिलाओं को एक लाख की आर्थिक मदद दी जाती है. ये सहायता राशि दो किस्तों में दी जाती है. पहली किस्त 50 हजार जो कि जन्म के समय दी जाती है. जबकि दूसरी किस्त पचास हजार उस बेटी के 21 साल पर जाने पर मिलती है.
सभी प्रमाण पत्र को जमा करने के बाद आवेदक को एक आवेदन पत्र भी भरना पड़ता है. आवेदन पत्र को उम्मीदवार अपने ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना के लिए अप्लाई करने के बाद आवेदक ऑनलाइन आवेदन या फिर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर ऑनलाइन अप्लाइ कर रहे हैं तो आपको इसके लिए आधिकारिक साइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और यदि ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो अपने ग्राम पंचायत या फिर वार्ड कार्यालय में जा कर आवेदन कर दें.
ऑफलाइन मोड में अप्लाई करने के लिए आपको ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र भरना होगा. आवेदन पत्र भरने के लिए आप पूरे दिए गए सभी दस्तावेजों को संलग्न कर दें. फिर इस आवेदन पत्र को संबंधित अधिकारी के पास जा कर जमा कर देंगे.