पैनी स्टॉक्स में पैसा लगाने में रिस्क तो भारी होता है लेकिन कई पैनी स्टॉक्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है. आज हम आपको ऐसे ही एक पैनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं. बुधवार को खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 4.76% की बढ़त के साथ 1.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. हम बात कर रहे हैं सावाका बिजनेस मशीन्स लिमिटेड (Sawaca Business Machines Ltd) की. भाव गिरने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से इस शेयर में जमकर खरीदारी देखी जा रही है. आखिर क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं.
22 रुपए से 1.10 रुपए पर आया शेयर का भाव
सावाका बिजनेस मशीन्स के शेयर की कीमत 2012 में 22 रुपए से अधिक थी, जो कि अब घटकर 1.10 रुपए रह गई है. कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए और कीमत कम होने की वजह से निवेशकों में इस शेयर को खरीदने की होड़ सी लग गई है.
5 साल में दिया 1,212 फीसदी का बंपर रिटर्न
पिछले 1 महीने में यह शेयर 10% से अधिक चढ़ा है जबकि पिछले 6 महीने में इसमें 6.06% की तेजी हाई है. वहीं इस साल YTD में यह यह शेयर 13% टूटा है. पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर में 15% की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले पांच साल की परफॉर्मेंस की बात करें तो इस शेयर ने 1,212.50% का बंपर रिटर्न दिया है. पांच साल पहले इस कंपनी का शेयर 0.80 रुपए था.
क्या करती है कंपनी
सावाका बिजनेस मशीन्स लिमिटेड मशीनरी के व्यापार और निर्यात और मेटल स्क्रैप और कॉटन बेल्स के स्थानीय व्यापार में शामिल है.
1994 में स्थापित हुई यह कंपनी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है.