डीएक्टिवेट हुए 10 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक अकाउंट


Om Pratap
27 Dec 2023

51 करोड़ से ज्यादा हैं जनधन अकाउंट

    PM जनधन अकाउंट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. योजना के तहत कुल 51 करोड़ से ज्‍यादा बैंक खातों में से 10 करोड़ से ज्‍यादा अकाउंट डीएक्टिवेट हो चुके हैं.

डीएक्टिवेट अकाउंट्स में 12,779 करोड़ रुपये

    डीएक्टिवेट बैंक अकाउंट्स में से करीब 5 करोड खाते महिलाओं के हैं. कुल डिएक्टिवेट अकाउंट्स में 12,779 करोड़ रुपये जमा हैं.

वित्त राज्यमंत्री ने दी थी जानकारी

    पिछले दिन संसद की कार्यवाही के दौरान वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक सवाल के जवाब में निष्क्रिय बैंक अकाउंट्स की जानकारी दी थी.

क्यों बंद हुए अकाउंट्स?

    वित्त राज्यमंत्री कराड़ ने बताया था कि कई महीने से पीएम जनधन अकाउंट में कोई ट्रांजेक्‍शन नहीं हुआ होगा, जिसकी वजह से ये बंद हुए हैं.

क्या कहता है RBI?

    RBI के दिशा निर्देशों के अनुसार, अगर किसी बैंक अकाउंट में दो साल से कोई लेनदेन नहीं होता है, तो उसे निष्क्रिय माना जाता है.

मिलता रहेगा इन अकाउंट्स पर ब्याज

    वित्त राज्यमंत्री कराड़ ने बताया कि भले ही पीएम जनधन योजना वाले अकाउंट बंद हो गए हों, लेकिन इन पर ब्‍याज मिलता रहेगा.

फिर से चालू करा सकते हैं अकाउंट

    वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि KYC कराकर संबंधित बैंक अकाउंट होल्डर अपने खातों को दोबारा एक्टिव करा सकते हैं.

पीएम जनधन अकाउंट्स में इतने करोड़ जमा

    प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक अकाउंट्स में कुल 2,08,637.46 करोड़ रुपये जमा हैं.

More Stories