menu-icon
India Daily

मजे में बितेगा रिटायरमेंट… हर महीने 10000 रुपये के निवेश से बन जाएंगे करोड़पति!

अगर आपने अभी तक अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में नहीं सोचा है, तो यहां हम आपको सोचना शुरू कर देना चाहिए. हर महीने 10,000 रुपये की SIP से आप अपने लिए अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं.

Shilpa Shrivastava
मजे में बितेगा रिटायरमेंट… हर महीने 10000 रुपये के निवेश से बन जाएंगे करोड़पति!
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: कई लोग ऐसे होते हैं, जो रिटायरमेंट के लिए काफी कुछ प्लानिंग करते हैं. रिटायरमेंट की उम्र आने पर ज्यादातर लोग नौकरी या सर्विस से फ्री हो जाते हैं. इस दौर में घर पर आराम की जिंदगी शुरू होती है, लेकिन आय का कोई सोर्स नहीं बचता है. ऐसे में आर्थिक तंगी का महसूस होना भी लाजमी हो जाता है. इस दौरान भले ही कोई बड़े खर्चे न हों, लेकिन छोटे-मोटे खर्चे जैसे दवाई, रिचार्ज, फल वगैरह के लिए तो पैसे चाहिए ही होते हैं. इसलिए कामकाजी जीवन में ही रिटायरमेंट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. अगर आपने अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है, तो देर न करें.

आजकल निवेश करना बहुत अहम हो गया है. सही समय पर शुरू किए गए निवेश से आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं. अगर आप अपनी तनख्वाह से हर महीने थोड़ी राशि अलग रखकर SIP में लगाते रहें, तो लंबे समय में अच्छा फंड तैयार हो जाता है. 

छोटी शुरुआत भी मायने रखती है:

अधिकतर लोग अपनी दैनिक जरूरतों और छोटी-मोटी खर्चों में सारा पैसा लगा देते हैं और भविष्य की चिंता नहीं करते. रिटायरमेंट लाइफ हर किसी का फोकस होना चाहिए. कई बार लोग उसमें ढील दे देते हैं. ऐसे में निवेश की शुरुआत जितनी जल्दी हो उतना बेहतर. चाहे शुरुआती रकम कम ही हो, लेकिन नियमित रूप से जारी रखें और स्पष्ट योजना बनाकर चलें.

महंगाई को ध्यान में रखकर 8-9 करोड़ का लक्ष्य:

रिटायरमेंट प्लानिंग करते समय महंगाई का असर समझना बहुत जरूरी है. आज 50 हजार रुपये महीने का खर्च 10-20-30 साल बाद कई गुना बढ़ सकता है. उसी जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए रिटायरमेंट के समय लगभग 8 से 9 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहिए.

हर महीने 10 हजार SIP से शुरू करें:

अगर आप नियमित रूप से हर महीने 10,000 रुपये की SIP डालते हैं और 30 साल तक 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो यह राशि करीब 3 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. अगर आप हर साल SIP की रकम में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी करते रहें, तो कुल फंड 8 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है. इस तरह 30-35 साल की सही प्लानिंग से आप अपने रिटायरमेंट को पूरी तरह आरामदायक बना सकते हैं. 

नोट: ध्यान रखें यह केवल जानकारी मात्र है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ या बैंक से बात जरूर करें.