RBI New Rule: यूपीआई ने हमारे जीवन को कितना आसान बना दिया है, यह तो हम सभी जानते हैं. एक क्लिक पर पैसे का आदान-प्रदान हो जाना आजकल आम बात हो गई है. लेकिन कई बार गलती से पैसे किसी और के खाते में चले जाते हैं.
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए कुछ नियम बनाए हैं.
पैसे पाने वाले से संपर्क करें: सबसे पहले तो आप जिस व्यक्ति को गलती से पैसे भेज दिए हैं, उससे संपर्क करें. उन्हें पूरा मामला बताएं और पैसे वापस मांगें.
यूपीआई ऐप का कस्टमर सपोर्ट: जिस यूपीआई ऐप का आप उपयोग करते हैं, उसके कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करें. उन्हें पूरी जानकारी दें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं.
NPCI के पास शिकायत दर्ज करवाएं: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूपीआई सिस्टम को मैनेज करता है. आप NPCI के पास भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
अपने बैंक से मदद लें: अपने बैंक से संपर्क करें और उन्हें पूरी जानकारी दें. बैंक आपकी मदद करने की कोशिश करेगा.
टोल फ्री नंबर पर कॉल करें: यूपीआई के टोल फ्री नंबर 1800-120-1740 पर कॉल करके भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
24-48 घंटे में रिफंड: अगर आपने गलत यूपीआई आईडी पर पैसे भेजे हैं, तो आपको 24 से 48 घंटे के भीतर पैसे वापस मिल सकते हैं.
एक ही बैंक होने पर तेजी से रिफंड: अगर आप और जिस व्यक्ति को आपने पैसे भेजे हैं, दोनों एक ही बैंक के ग्राहक हैं, तो रिफंड प्रक्रिया और तेजी से पूरी होगी.
यूपीआई से गलत ट्रांजेक्शन होने पर घबराएं नहीं. ऊपर बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपना पैसा वापस पा सकते हैं.