Non Ration Card Holders: गैर राशन कार्ड धारकों को सरकार का New Year गिफ्ट !


Purushottam Kumar
26 Dec 2023

न्यू इयर का तोहफा

    केंद्र सरकार गैर राशन कार्ड धारकों को नए साल (New Year 2024) में बड़ा तोहफा दे सकती है.

सरकारी रेट पर मिलेगा आटा और दाल

    सब कुछ ठीक रहा तो गैर राशन कार्ड धारक सरकारी राशन की दुकान से 10 किलोग्राम आटे का पैकेट 275 रुपये और एक किलो चना दाल 60 रुपये में खरीद सकेंगे.

दिल्ली से योजना की शुरुआत

    सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली से होने जा रही है.

सरकारी राशन की दुकानों मिलेगा

    दिल्ली की सभी 2000 से ज्यादा सरकारी राशन की दुकानों पर आने वाले समय आम लोग सस्ते रेट आटा और चना दाल खरीद सकेंगे है.

केंद्रीय भंडार पर सस्ता आटा और दाल

    इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्रीय भंडार प्रबंधक और दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ के बीच एक MoU पर दस्तख्त भी किया गया है.

भारत ब्रांड का आटा और दाल

    दिल्ली में राशन की दुकान के साथ-साथ केंद्रीय भंडार में भारत ब्रांड के तहत 'भारत आटा' और 'भारत दाल' के तहत चने की दाल खुदरा उपभोक्ताओं को मिलेगा.

खरीदारी की सीमा होगी तय

    इन दुकानों पर आम उपभोक्ता एक बार में अधिकतम दो पैकेट आटा और पांच पैकेट दाल खरीद सकेंगे.

गैर राशन कार्ड धारक को भी मिलेगा सस्ता आटा-दाल

    नए साल 2024 की शुरुआत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हो सकती है. इस योजना के तरह अंकित मूल्य पर ही आटे और दाल के पैकेट बेचे सकेंगे.

More Stories