menu-icon
India Daily

फ्री में बेहतर इलाज, 5 नहीं 10 लाख का मिलेगा लाभ...आयुष्मान कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी

आयुष्मान भारत योजना नरेंद्र मोदी सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी योजना बताया जाता है.इस योजना का लाभ  55 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा है. पांच लाख रुपये तक का इलाज इस कार्ड से करवाया जाता है लेकिन अब सरकार इस राशि को बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

India Daily Live
फ्री में बेहतर इलाज, 5 नहीं 10 लाख का मिलेगा लाभ...आयुष्मान कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी
Courtesy: Social Media

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत कार्ड वाली योजना का लाभ कमोबेश हर कोई उठा रहा है लेकिन अब इस में एक बड़े स्तर में बदलाव होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल एनडीए सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोजन योजना के लाभार्थियों की संख्या और बीमा राशि दोनों को बढ़ाने पर विचार कर रही है. आयुष्मान भारत के तहत बीमा कवर को दोगुना करके 10 लाख रुपये और महिलाओं के लिए 15 लाख रुपये तक करने की तैयारी चल रही है.

इस योजना के तहत प्राइवेट अस्पताल के 4 लाख बिस्तरों को जोड़ने के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या 55 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ करने की बात केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही है.एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में इस योजना को पेश किया गया है.

आयुष्यमान भारत योजना में बड़े बदलाव की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिवों के समूह (GoS) ने इस योजना पर रिपोर्ट पेश कर दिया है. अगले पांच सालों के लिए लक्ष्य और उनकी उपलब्धि के लिए समय सीमा निर्धारित करने का काम सौंपा गया है. सामाजिक क्षेत्र के लिए बनी GoS में स्वास्थ्य, आयुष, खेल, संस्कृति और शिक्षा सहित नौ मंत्रालय शामिल है. जल्द ही कैबिनेट सचिव के सामने एक प्रेजेंटेशन देने की खबर सामने आ रही है.


55 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा इस कार्ड का लाभ

आयुष्मान भारत योजना नरेंद्र मोदी सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजना है. इसे दुनिया की सबसे बड़ी योजना बताया जाता है. वर्तमान में यह 12.34 करोड़ परिवारों को कवर करते हैं. 55 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है.

1 लाख करोड़ रुपये खर्च

प्रति परिवार 5 लाख रुपये का वार्षिक कवरेज प्रदान करता है. 30 जून तक इस योजना के तहत 7.37 करोड़ लोगों ने अस्पताल में इस योजना का लाभ उठाया. अब तक 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों मिलेगा लाभ

वहीं सूत्रों की माने तो भाजपा इस योजना को एनडीए सरकार की सफलता की कहानियों में से एक मानती है और इस साल लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में भी 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को इसका कवरेज बढ़ाने का वादा किया गया है.

10 लाख रुपये प्रति परिवार

नई रिपोर्ट के मुताबिक वार्षिक बीमा कवर की राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति परिवार किया जा सकता है. वहीं, महिलाओं के लिए इस कवर को 15 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है. बता दें कि कुल आयुष्मान कार्ड में से लगभग 49 फीसदी महिलाएं हैं. वहीं अस्पताल में भर्ती होने वालों में लगभग 48 फीसदी महिलाएं हैं.