Income Tax Day: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना है इनकम टैक्स में लगातार कमी आती रहे, टैक्स सिस्टम सरल बनें. इससे टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी. फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि अगले छह माह में नया टैक्स कोड या नया इनकम टैक्स एक्ट हमारे सामने मौजूद होगा. यह बेहद सरल होगा. इसकी भाषा आसानी से कर भुगतान करने वालों को समझ आ सकेगी. वित्त मंत्री के अनुसार, सीबीडीटी की समिति इस पर काम कर रही है.
इनकम टैक्स की 165वीं वर्षगांठ के मौके पर एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम नया टैक्स रिजीम लेकर आए हैं. महज 2 सालों के भीतर 72 प्रतिशत टैक्सपेयर्स ने नए इनकम टैक्स रिजीम को अपनाया है. टैक्सपेयर्स को नया रिजीम अच्छा लग रहा है. इनकम टैक्स के नए रिजीम को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे लेकिन 72 फीसदी टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स दाखिल करके इन सवालों पर विराम लगा दिया है.
Smt @nsitharaman addresses the audience at the celebration of the 165th year of @IncomeTaxIndia in New Delhi.
— Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) August 21, 2024
Also present on the occasion are Hon'ble Minister of State for Finance Shri @mppchaudhary, Revenue Secretary Shri Sanjay Malhotra and CBDT Chairman Shri Ravi Agarwal.… pic.twitter.com/dZ9XEujucF
इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. 59.57 लाख ऐसे टैक्सपेयर्स हैं जिन्होंने पहली बार आयकर रिटर्न भरा है. वित्त मंत्री ने इस दौरान टैक्स विभाग और उसके अधिकारियों से टैक्सपेयर्स के साथ फेसलेस और फ्रेंडली होने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स को सरल भाषा में भेजे जाने की अपील की है. वित्त मंत्री ने कहा कि हमें सरल भाषा में अपने टैक्सपेयर्स से बात करनी सीखनी होगी.