मुंबई: एल्विश यादव से जुड़े विवाद ने अब नया रूप ले लिया है. इस बार मामला सीधे फिटनेस इन्फ्लुएंसर पवन चेची और रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला के बीच टकराव तक पहुंच गया है. पवन चेची ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रिंस नरूला को खुली चुनौती दी है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. पवन चेची खुद को एल्विश यादव का पक्का सपोर्टर बताते हैं और इसी वजह से उन्होंने प्रिंस के बयान पर अपना रिएक्शन भी साझा किया है.
दरअसल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब रियलिटी शो The 50 में प्रिंस नरूला ने दावा किया कि वह झगड़े के दौरान एल्विश यादव के घर तक गए थे. प्रिंस ने कहा कि वह पंजाब से गुड़गांव तक एल्विश के गांव पहुंचे, लेकिन एल्विश वहां नहीं मिले. प्रिंस के इस बयान को एल्विश के समर्थकों ने सीधी चुनौती और उकसावे के तौर पर लिया. इसी के बाद पवन चेची का गुस्सा फूट पड़ा.
पवन चेची ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रिंस नरूला को सीधे तौर पर लताड़ा. उन्होंने प्रिंस को बहुत बड़ा बदमाश बताते हुए कहा कि वह उतने खतरनाक नहीं हैं जितना खुद को दिखाते हैं. पवन ने सवाल उठाया कि जब प्रिंस यह कहते हैं कि एल्विश उनके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहा था, तो क्या प्रिंस ने खुद कभी जवाब दिया. इस दौरान उनका लहजा बेहद आक्रामक नजर आया.
Also Read
- मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'घूसखोर पंडित' पर छिड़ा विवाद, टाइटल को लेकर क्यों मिल रही बॉयकॉट की धमकी!
- डॉन 3 और कृष 4 में एंट्री के सवाल से क्यों बचती दिखीं प्रियंका चोपड़ा? सालों बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं 'देसी गर्ल'
- 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड बना लिया तगड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में कर ली इतनी कमाई
वीडियो में पवन चेची ने प्रिंस नरूला को खुलेआम फेस ऑफ के लिए चैलेंज किया. उन्होंने कहा कि कुश्ती हो या कबड्डी या फिर दौड़ जो भी मुकाबला प्रिंस चाहें वह चुन सकते हैं. वीडियो के आखिर में पवन ने साफ कहा कि यह वीडियो खास तौर पर प्रिंस नरूला के लिए बनाया गया है. उन्होंने पोस्ट में प्रिंस को टैग करते हुए लिखा लड़ ले आजा. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
पवन चेची एक टिकटॉक स्टार रह चुके हैं और फिलहाल फिटनेस इन्फ्लुएंसर के तौर पर जाने जाते हैं. उनका जन्म नोएडा में हुआ और वहीं वे पले बढ़े. वह अपने फिटनेस कंटेंट और मजबूत शरीर के लिए सोशल मीडिया पर खास पहचान रखते हैं. पवन चेची पहलवान बिजेंद्र सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और अक्सर फिटनेस और ताकत से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं.
द 50 शो में प्रिंस नरूला ने एल्विश यादव को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि एल्विश ने उन्हें धमकियां दिलवाईं और कई लोगों से फोन करवाए. प्रिंस ने यह भी कहा कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी और फोन करने वालों से एल्विश को संदेश भिजवाया कि उसकी पिटाई होने वाली है. इन बयानों के बाद शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स और दर्शकों के बीच भी बहस छिड़ गई.