menu-icon
India Daily

IIT-Bombay में मोटी सैलरी पर हुए प्लेसमेंट, 85 छात्रों को मिला 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के प्लेसमेंट सेशन 2023-24 के पहले चरण का समापन हो गया. इस चरण में कुल कुल 1,188 छात्रों को नौकरी दी गई.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
IIT-Bombay में मोटी सैलरी पर हुए प्लेसमेंट, 85 छात्रों को मिला 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज

हाइलाइट्स

  • 63 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली.
  • देश-विदेश की कई नामी कंपनियों ने छात्रों को नौकरी देने में दिखाई रुचि

 IIT Bombay Placement Session: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के प्लेसमेंट सेशन 2023-24 के पहले चरण का समापन हो गया. पहले चरण में 388 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया. प्लेसमेंट सत्र में संस्थान के 85 छात्रों को एक करोड़ से ज्यादा रुपए के सालाना  CTC (कॉस्ट टू कंपनी)  की जॉब मिली.

कुल 1,188 छात्रों को मिली नौकरी

प्लेसमेंट देने आईं 388 कंपनियों में प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स   (PPOs) के साथ-साथ पब्लिक सेक्टर की कंपनियां शामिल  (PSUs) थीं. इस प्लेसमेंट सत्र में आईआईटी बॉम्बे के कुल 1,188 छात्रों की नौकरी लगी, जिसमें से 7 छात्रों को PSUs साथ ही इंटर्नशिप के माध्यम से  297 PPOs शामिल थे जिनमें से 258 को स्वीकार किया गया.

किन सेक्टर्स में मिलीं सबसे ज्यादा नौकरी

सबसे ज्यादा नौकरियां इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईटी/सॉप्टवेयर, फाइनेंस/बैंकिंग/फिनटेक, मैनेजमेंट कंसल्टिंग, डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स, रिसर्च एंड डेवलपमेंट एंड डिजाइन के क्षेत्र में दी गईं. 63 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी मिली.

प्लेसमेंट सेशन में ये नामी-गिरामी कंपनियां हुईं शामिल
आईआईटी बॉम्बे के 2023-24 के प्लेसमेंट सेशन के पहले चरण में कई नामी-गिरामी कंपनियों ने भी हिस्सा लिया जिनमें एक्सेंचर, एयरबस, एयर इंडिया, एप्पल, ऑर्थर डी लिटिल, बजाज, बर्कलेज, दा विंची, कोहेसिटी, डीएचएल, फुरलटॉन, फ्यूचर फर्स्ट, जीई-आईटीसी, ग्लोबल एनर्जी एंड एनवरॉन, गूगल, होंडा आरएंडडी, आईसीआईसीआई-लोम्बार्ड, आइडियाफोर्ज, आईएमसी ट्रेडिंग, इंटेल, जगुआर लैंड रोवर, जेपी मॉर्गन चेज़, जेएसडब्ल्यू, कोटक सिक्योरिटीज, मार्श मैक्लेनन, महिंद्रा ग्रुप, माइक्रोन, माइक्रोसॉफ्ट, मॉर्गन स्टेनली, मर्सिडीज-बेंज, एलएंडटी, एनके सिक्योरिटीज, ओएलए, पीएंडजी, क्वालकॉम, रिलायंस ग्रुप, सैमसंग, शलम्बरगर, स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज, टाटा समूह, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, टीएसएमसी, टीवीएस समूह और वेल्स फार्गो और अन्य कंपनियां शामिल थीं.