menu-icon
India Daily

Gold Price Update: सोना-चांदी का पारा डाउन, जानें 14 से 24 कैरेट का क्या है रेट

Gold Price Update: नए साल 2024 के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी सोने और चांदी के दाम में एक साथ गिरावट दर्ज की गई. महंगाई के नए रिकॉर्ड बनाते हुए ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था. 

Pankaj Mishra
Edited By: Pankaj Mishra
Gold Price Update: सोना-चांदी का पारा डाउन, जानें 14 से 24 कैरेट का क्या है रेट

हाइलाइट्स

  • लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना
  • दो दिन में चांदी 2354 रुपये सस्ती
  • ऑलटाइम हाई रेट से सोना 800 रुपये तो चांदी 5,100 रुपये से ज्यादा सस्ती

Gold Price Update: सोना और चांदी के आम खरीदारों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहा. नए साल 2024 के शुरुआती दो दिनों की तेजी के बाद पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. सोने-चांदी के रफ्तार पर इस ब्रेक से खरीदारों ने राहत की थोड़ी सांसें ली है. इससे पहले पिछले 2 January मंगलवार को सोने ने महंगाई का नया रिकॉर्ड बनाया था. 

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना

गुरुवार को सोना 239 रुपये सस्ता होकर साथ 63,013 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले बुधवार को सोना 589 रुपये सस्ता होकर 63,013 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

दो दिन में चांदी 2354 रुपये सस्ती

गुरुवार को भी सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को चांदी 912 रुपये की गिरावट के साथ 71,779 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. वहीं इससे पहले बुधवार को चांदी 1442 रुपये सस्ता होकर 72,691 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.  

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,774 रुपये, 23 कैरेट 62,523 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,501 रुपये, 18 कैरेट वाला 47,081 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,723 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑलटाइम हाई रेट से सोना 800 रुपये तो चांदी 5,100 रुपये से ज्यादा सस्ती

इसके बाद गुरुवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 828 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 5,155 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.