menu-icon
India Daily

अब बिना किसी मेहनत के आप भी बन जाएंगे करोड़पति!, बस इसके लिए छोड़नी होगी आपको शाम की चाय

SIP: आप अगर किसी को चाय छोड़ने को बोले तो वो आपसे नाराज हो सकते हैं लेकिन सोचिए हम आपको बोलें कि आप चाय छोड़ देंगे तो करोड़पति बन जाएंगे तो आप ये बात मानेंगे नहीं ना लेकिन ये सच है और हम आपको बताते हैं कैसे?

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
अब बिना किसी मेहनत के आप भी बन जाएंगे करोड़पति!, बस इसके लिए छोड़नी होगी आपको शाम की चाय

हाइलाइट्स

  • चाय को छोड़ते ही ऐसे बने करोड़पति
  • इस तरह 20 साल में बनेंगे करोड़ों के मालिक

नई दिल्ली: हमारे देश में आपको चाय के काफी सारे शौकीन मिल जाएंगे जिनकी चाय के बिना शुरुआत ही नहीं होती है. बिना चाय पीएं उनकी सुबह की नींद नहीं खुलती है और न ही शाम को चाय पीए बिना उनसे काम होता है. हम सब जानते हैं कि चाय हमारे लिए अच्छी नहीं है लेकिन फिर भी इसके बिना लोगों का गुजारा नहीं होता है. वैसे आप अगर किसी को चाय छोड़ने को बोले तो वो आपसे नाराज हो सकते हैं लेकिन सोचिए हम आपको बोलें कि आप चाय छोड़ देंगे तो करोड़पति बन जाएंगे तो आप ये बात मानेंगे नहीं ना लेकिन ये सच है और हम आपको बताते हैं कैसे?

sip
sip

 

कैसे बने करोड़पति

दरअसल, अगर आप वर्किंग हैं तो आप देखते होंगे कि लोगों को कम से कम दो बार चाय तो चाहिए ही चाहिए, इससे ज्यादा हो सकती है लेकिन इससे कम लोग नहीं पीते हैं. अब हम आपको बताते हैं कि आप अगर दो बार चाय पीते हैं तो इसका मतलब आप दिन में 20-30 रुपये खर्च करते हैं. अब ऐसे में अगर आप इन पैसों को चाय में खर्च करने की बजाय एसआईपी में लगा दें तो चलिए हम आपको बताते हैं-

SIP में करें इनवेस्ट

अब इस 30 रुपये को अगर आप चाय के बजाए SIP (Systematic Investment Plan) में निवेश करते हैं तो क्या होगा? हम आपको बताते हैं इसमें निवेश करने से आपको लॉन्ग टर्म निवेश में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. एक दिन में 30 रुपये मतलब हर महीने 900 रुपयों की बचत, इसका मतलब डेढ़ करोड़ रुपये तक का फंड आपने तैयार कर लिया.

अगर आप 20 साल के हैं तो आप 60 तक जाकर करोड़पति बन जाएंगे, इसके लिए आपको हर दिन बस 30 मतलब हर महीने 900 रपये की बचत करनी है. एसआईपी में निवेश करते हैं तो 60 साल की उम्र तक आप करोड़पित बन सकते हैं. आपको बता दें कि SIP पर आपको औसत तौर पर 12.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है.