menu-icon
India Daily

साइबर ठगों के कहने पर महिला ने गूगल पर किया ये काम तो खाते से उड़ गए 5 लाख रुपए, आप भूलकर भी न करें...

Online Scam: महिला को जब यह सब समझ आया तो उसने तुरंत साइबर फ्रॉड में मामला दर्ज कराया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Gyanendra Tiwari
साइबर ठगों के कहने पर महिला ने गूगल पर किया ये काम तो खाते से उड़ गए 5 लाख रुपए, आप भूलकर भी न करें...

नई दिल्ली. ऑनलाइन का जमाना है. एक क्लिक में पैसे मंगाए जा सकते हैं और भेजे जा सकते हैं. एक क्लिक में बहुत कुछ हो सकता है. यहां तक की आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है. ऐसी ही एक खबर महाराष्ट्र से है. बताया जा रहा है कि महिला एक छोटी गलती उस पर इतना भारी पड़ी कि उसके खाते से पांच लाख रुपए उड़ गए. आइए जानते ये पैसे कैसे उड़े.

महाराष्ट्र की रहने वाली 48 एक महिला बच्चों को ट्यूशन देती है. ज्यादा पैसे कमाने के लिए उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया. घर से वर्क फ्रॉम होम टाइप की जॉब. उन्होंने कई वेबसाइट विजिट की. इस दौरान उन्हें एक जगह से अच्छी नौकरी का ऑफर मिल गया.

सामने से किसी ने एक टेक्स्ट, एक पेपेर भेजकर आपको एक नौकरी ऑफर कर दी आप खुश हो जाएंगे. ठीक इसी प्रकार महिला भी खुश हो गई. उसे पार्ट टाइम काम मिला. ट्यूशन पढ़ाने के बाद वो पार्ट टाइम काम करने लगी.

जीता भरोसा
वो इस बात से अनजान थी कि जिसने उसे नौकरी दी है वो कोई कंपनी नहीं बल्कि साइबर फ्रॉड है. महिला को लाइक करने का काम दिया गया था. उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था.

शुरुआत में महिला का भरोसा जीतने के लिए ठगों ने उसे दो बार पैसे दिए. पहली दफा 1,000 रुपए. दूसरी बार 1400 रुपए. बैंक में पैसे आ जाने से महिला को भरोसा हो गया.

5 लाख का चूना
इसके बाद ठगों ने महिला से 5 लाख रुपए निवेश करने के लिए कहा. उसे कहा गया कि इसमें ज्यादा रिटर्न मिलेगा. महिला को लगा कि ये लोग सच बोल रहे होंगे. उसने रिटर्न के चक्कर में पांच लाख का निवेश कर दिया.

जब महिला को रिटर्न नहीं मिला तो उसे एहसास हो गया कि वह साइबर ठगों का शिकार हो गई है. उसके पांच लाख रुपए डूब गए हैं.

महिला को जब यह सब समझ आया तो उसने तुरंत साइबर फ्रॉड में मामला दर्ज कराया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

आप भी इस तरह के स्कैम में फंस सकते हैं. किसी अनजान नंबर से भेजे गए किसी भी तरह की लिंक पर क्लिक करने से बजे और न ही किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आंए.

यह भी पढ़ें- ऐसे ही नहीं मिल जाता है बंदूक का लाइसेंस, लेनी पड़ती है इनकी मंजूरी, ये है पूरा तरीका